पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   monsoon arrival in Punjab soon rain alert

थोड़ा इंतजार और: दो दिन में दस्तक देगा मानसून, पंजाब के गर्मी से झुलस रहे लोगों को मिलेगी राहत

Wed, 01 Jul 2026 08:41 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 01 Jul 2026 08:41 AM IST
सार

बुधवार को पंजाब में प्री मानसून की बारिश होगी। मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार से छह जुलाई तक यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।

विज्ञापन
monsoon arrival in Punjab soon rain alert
बरसात का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कुछ हिस्सों में अगले 2 से 3 दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक अगले 2 से 3 दिन मानसून के लिए पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा की ओर बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। 
विज्ञापन


डायरेक्टर ने बताया कि इस बीच बुधवार को पंजाब में प्री मानसून की बारिश होगी। मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार से छह जुलाई तक यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान पंजाब के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। खास तौर से दो जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे 4 जुलाई तक पंजाब में भारी बारिश होगी। 
विज्ञापन


बारिश से पंजाब के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे बीते कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की बारिश से तापमान में 1.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल पारा सामान्य से 2.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक 43.8 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.2 डिग्री ऊपर बना है। इससे पंजाब में कुछ जगहों पर वार्म नाइट की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख शहरों का तापमान

अमृतसर का अधिकतम पारा 37.2 डिग्री, लुधियाना का 38.8 डिग्री, पटियाला का 37.3 डिग्री, पठानकोट का 35.3 डिग्री, बठिंडा का 43.2 डिग्री, फाजिल्का का 40.5 डिग्री, फिरोजपुर का 36.4 डिग्री, होशियारपुर का 35.5 डिग्री, रूपनगर का 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 30.3 डिग्री, लुधियाना का 28.6 डिग्री, पटियाला का 29.8 डिग्री, पठानकोट का 26.7 डिग्री, बठिंडा का 32.9 डिग्री, गुरदासपुर का 27.0 डिग्री और एसबीएस नगर का 27.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed