फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Orange Alert Rain in Punjab Farmer Concerns Mount Amid Rain and Hail Relief Expected from 10 april

पंजाब में ऑरेंज अलर्ट: बारिश-ओलावृष्टि से किसानों की चिंताएं बढ़ीं, खेत और मंडियों में फसल भीगी; कल से राहत

Wed, 08 Apr 2026 08:03 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 08 Apr 2026 08:03 AM IST
सार

बारिश और आंधी ने अधिकतम तापमान को एक साथ 5.1 डिग्री से अधिक गिरा दिया। प्रदेश का पारा सामान्य से 8.7 डिग्री नीचे लुढ़क गया। सबसे अधिक ठंडक अमृतसर में रही, जहां दिन का तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Orange Alert Rain in Punjab Farmer Concerns Mount Amid Rain and Hail Relief Expected from 10 april
खेतों में बिछी फसल - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में मंगलवार में दिन के बाद रात को भी आई बरसात ने गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंताएं बढ़ा दीं। प्रदेश के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि और धूल भरी आंधी ने खेतों व मंडियों में रखी सरसों व गेहूं की फसल को भिगो दिया। अभी अधिकतर फसल कटने के लिए तैयार खेतों में ही पड़ी है। फाजिल्का में अकेले 40 हजार एकड़ फसल के प्रभावित होने का अनुमान है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 17 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कई स्थानों पर ओले गिरने की चेतावनी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि वीरवार से मौसम फिर शुष्क होने की संभावना है।

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश? 

मौसम विभाग के अनुसार, फाजिल्का में सबसे अधिक 12.0 एमएम बारिश हुई। पठानकोट 5.5, फरीदकोट 3.3, पटियाला 2.6 और अमृतसर में 2.0 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस में)
अमृतसर : अधिकतम 21.7 (-10.2)
लुधियाना : 24.2 (-9.1)
पटियाला : 26.1 (-6.9)
बठिंडा : 28.6 (सबसे अधिक)
पठानकोट : 24.2

रात का पारा भी बढ़ा
न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री ऊपर है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के साथ पठानकोट का रहा।

इन 17 जिलों में हाई अलर्ट

अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बरनाला, मानसा, संगरूर और फतेहगढ़ साहिब। यहां आज तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। किसानों को सलाह दी जाती है कि फसलों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं या पॉलीथिन से ढक दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed