{"_id":"69aa387975efc166c30964ca","slug":"punjab-heats-up-in-march-temperatures-reach-34-degrees-celsius-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में ही तपने लगा पंजाब: 34 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, माैसम विभाग की चेतावनी-बढ़ेगी गरमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में ही तपने लगा पंजाब: 34 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, माैसम विभाग की चेतावनी-बढ़ेगी गरमी
Fri, 06 Mar 2026 07:45 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 06 Mar 2026 07:45 AM IST
सार
माैसम विभाग ने अभी गरमी के और बढ़ने की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, हालांकि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
पंजाब में गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मार्च की शुरुआत के साथ ही गरमी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि हुई है और आने वाले चार दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना है।
राज्य में 33.6 डिग्री के साथ रूपनगर सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अमृतसर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, लुधियाना का 32.2 डिग्री, पटियाला का 33.2 डिग्री, पठानकोट का 31.3 डिग्री, बठिंडा का 32.8 डिग्री, फरीदकोट का 33.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 31.0 डिग्री, फिरोजपुर का 33.3 डिग्री और होशियारपुर का 31.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया। अन्य शहरों में अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.1 डिग्री, लुधियाना का 15.0 डिग्री, पटियाला का 17.1 डिग्री, बठिंडा का 14.5 डिग्री, फरीदकोट का 14.2 डिग्री, एसबीएस नगर का 15.4 डिग्री, फिरोजपुर का 13.9 डिग्री और होशियारपुर का 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन