फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Weather Alert Issued for Three Days of Rain and Dust Storms Hailstorm

Punjab Weather: तीन दिन अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी संभावना; किसान परेशान

Mon, 06 Apr 2026 08:53 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Mon, 06 Apr 2026 08:53 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे कम 12.7 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab Weather Alert Issued for Three Days of Rain and Dust Storms Hailstorm
बरसात का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में आज फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।
विज्ञापन


मंगलवार से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से पंजाब में दो दिन 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि के साथ बारिश होगी। इससे आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पंजाब में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। लेकिन मुख्य तौर पर मौसम शुष्क बना रहा। 


इसके कारण पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 33.4 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे कम 12.7 डिग्री का पारा पठानकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 27.5 डिग्री, लुधियाना का 31.0 डिग्री, पटियाला का 32.7 डिग्री, पठानकोट का 29.0 डिग्री, बठिंडा का 31.5 डिग्री, फिरोजपुर का 28.0 डिग्री, होशियारपुर का 28.8 डिग्री और रुपनगर का 29.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री, लुधियाना का 17.0 डिग्री, पटियाला का 18.1 डिग्री, बठिंडा का 16.3 डिग्री, फिरोजपुर का 14.4 डिग्री और रूपनगर का 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed