{"_id":"6a3c9ab90f7f4f2bb70591ac","slug":"waiting-for-monsoon-in-punjab-intense-heat-grips-region-yellow-alert-issued-for-rain-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में मानसून का इंतजार: गर्मी के तेवर तीखे, 41.6 डिग्री पर तपा बठिंडा; दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में मानसून का इंतजार: गर्मी के तेवर तीखे, 41.6 डिग्री पर तपा बठिंडा; दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 25 Jun 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में 29 व 30 जून को प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह में पंजाब में मानसून प्रवेश कर सकता है।
पंजाब में गर्मी का प्रकोप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब में मानसून के इंतजार के बीच गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। बुधवार को तापमान में 0.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। पारा सामान्य के नजदीक बना हुआ है। पंजाब में 41.6 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। इससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए भी पंजाब में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पंजाब में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की संभावना है। इसके बाद पंजाब में 27 व 28 जून को मौसम शुष्क बना रहेगा।
पंजाब में 29 व 30 जून को प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह में पंजाब में मानसून प्रवेश कर सकता है। बुधवार को रूपनगर में 30.5 एमएम, पठानकोट में 1.0 एमएम व पटियाला में 0.6 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक दर्ज किया गया। सबसे कम 24.6 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा व रूपनगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 37.2 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे) लुधियाना का 37.8 डिग्री, पटियाला का 38.6 डिग्री, पठानकोट का 40.0 डिग्री, फाजिल्का का 40.4 डिग्री, फिरोजपुर का 38.9 डिग्री, होशियारपुर का 36.9 डिग्री, एसबीएस नगर का 38.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.6 डिग्री, लुधियाना का 25.2 डिग्री, पटियाला का 28.0 डिग्री, पठानकोट का 25.8 डिग्री, फाजिल्का का 25.9 डिग्री, होशियारपुर का 25.7 डिग्री किया गया।