सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Weather in Punjab Set to Change Again Yellow Alert for Rain march 26 Western Disturbance on 28th

पंजाब में फिर बदलेगा माैसम: कल बारिश का यलो अलर्ट, 28 को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 25 Mar 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क रहने के कारण तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 31.8 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

Weather in Punjab Set to Change Again Yellow Alert for Rain march 26 Western Disturbance on 28th
पंजाब में फिर बदलेगा माैसम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में माैसम फिर बदलने वाला है। वीरवार को कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने के आसार है। इसके बाद शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 28 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
Trending Videos


मौसम विभाग के मुताबिक इसके असर से पंजाब में 29 मार्च से दो दिन कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होगी। विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का. फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा व संगरूर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मंगलवार को पंजाब में मौसम मुख्यता शुष्क रहने के कारण तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 31.8 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 13.9 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री, लुधियाना का 29.6 डिग्री, पटियाला का 30.2 डिग्री, पठानकोट का 27.9 डिग्री, होशियारपुर का 27.7 डिग्री, फाजिल्का का 30.6 डिग्री. फिरोजपुर का 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.6 डिग्री, लुधियाना का 16.2 डिग्री, पटियाला का 16.2 डिग्री, पठानकोट का 16.0 डिग्री, बठिंडा का 17.6 डिग्री, फरीदकोट का भी 17.6 डिग्री, फाजिल्का का 14.6 डिग्री और रूपनगर का 16.0 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed