सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Weather Shifts in Punjab Hail Falls Strong Winds Rain Bring Relief as Temperatures Drop

पंजाब में बदला माैसम: ओले गिरे, तेज हवाओं और बारिश ने दिलाई राहत, सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 30 May 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। सबसे अधिक 40.4 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है।

Weather Shifts in Punjab Hail Falls Strong Winds Rain Bring Relief as Temperatures Drop
लुधियाना में बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में शनिवार सुबह माैसम बदल गया। रोपड में तेज बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Trending Videos


पठानकोट में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से लू चल रही थी। गर्मी से आज लोगों को राहत मिली। जालंधर में तेज हवाओं के झमाझम बारिश हो रही है और ओले भी गिरे हैं।



वीरवार शाम कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी से हल्की राहत दिलाई है। शुक्रवार को पंजाब के तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे पारा अब सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बठिंडा का सबसे अधिक पारा

सबसे अधिक 40.4 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे कम 22.4 डिग्री का न्यूनतम पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

पंजाब में 60 से 70 किलोमीटर की गति से तेज आंधी-तूफान आएगा, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होगी और भारी बारिश पड़ने की संभावना है। विभाग के मुताबिक पंजाब में 31 मई को भी कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। इससे तापमान में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की जाएगी।

अमृतसर का अधिकतम पारा 38.0 डिग्री, लुधियाना का 37.4 डिग्री, पटियाला का 36.7 डिग्री, पठानकोट का 38.6 डिग्री, फाजिल्का का 40.0 डिग्री, फिरोजपुर का 38.3 डिग्री, होशियारपुर का 36.4 डिग्री, एसबीएस नगर का 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 25.3 डिग्री, लुधियाना का न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री, पटियाला का 24.5 डिग्री, पठानकोट का 26.2 डिग्री, फाजिल्का का 24.9 डिग्री, फिरोजपुर का 25.7 डिग्री, रूपनगर का 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में चार जून को आएगा एक और पश्चिमी विक्षोभ 

पंजाब में 1 जून से तीन दिनों के लिए मौसम शुष्क रहेगा। इससे पंजाब के तापमान में एक बार फिर से 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जाएगी। लेकिन चार जून से पंजाब में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed