सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Western Disturbance Active in Punjab Alert for Rain and Hailstorms Over Two Days

पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: आज से दो दिन ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं भी चलेंगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 07 Apr 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे गर्मी से राहत रहेगी लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। पहले ही कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

Western Disturbance Active in Punjab Alert for Rain and Hailstorms Over Two Days
हवाओं और ओलावृष्टि से बिछी फसल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में नए व मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार से मौसम के मिजाज बिगड़ने जा रहे हैं। विभाग ने दो दिनों के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत सूबे में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही ओलावृष्टि व बारिश भी होगी।
Trending Videos


इससे आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे गर्मी से राहत रहेगी लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। पहले ही कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि 8 अप्रैल के बाद पंजाब का मौसम शुष्क रहने की भविष्यवाणी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में सोमवार को मौसम मुख्यता शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 33.3 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे कम 13.6 डिग्री का पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 29.3 डिग्री, लुधियाना का 31.6 डिग्री, पटियाला का 32.5 डिग्री, पठानकोट का 29.9 डिग्री, फिरोजपुर का 30.1 डिग्री, होशियारपुर का 30.3 डिग्री और रूपनगर का 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 15.8 डिग्री, लुधियाना का 15.0 डिग्री, पटियाला का भी 15.0 डिग्री, पठानकोट का 14.0 डिग्री, बठिंडा का 14.5 डिग्री, फिरोजपुर का 14.3 डिग्री और फाजिल्का का 14.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed