सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Western Disturbance Active in Punjab, Orange Alert for Rain Winds Hailstorm

पंजाब में बदला माैसम: कई इलाकों में तेज बरसात से गिरा पारा, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि से किसान चिंतित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Sat, 04 Apr 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

तेज हवाओं और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ है। सात अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

Western Disturbance Active in Punjab, Orange Alert for Rain Winds Hailstorm
लुधियाना में बरसात - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब में शनिवार दोपहर माैसम बदल गया। जलालाबाद, फिरोजपुर और अबोहर में तेज बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। शुक्रवार को भी बारिश के बाद तापमान में 5.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया था।

Trending Videos




अलर्ट के अनुसार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है। पांच और छह अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। सात अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से दो दिन तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। तेज हवाओं और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ है। अधिकतम तापमान में पटियाला 32.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। लुधियाना 30.3 डिग्री, बठिंडा 30.7 डिग्री, अमृतसर 26.2 डिग्री, पठानकोट 27.2 डिग्री दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बठिंडा में सबसे कम 17.5 डिग्री तापमान रहा। अन्य शहरों में 18 से 21 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed