सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Private Bus Overturns After Losing Control in Gurdaspur 35 Passengers Injured

गुरदासपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी एक निजी बस, अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा; 35 यात्री घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर Published by: Akash Dubey Updated Wed, 08 Apr 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार शाम गुरदासपुर-अमृतसर हाईवे पर तेज रफ्तार निजी बस पलटने से करीब 35 यात्री घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर है। चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Private Bus Overturns After Losing Control in Gurdaspur 35 Passengers Injured
अस्पताल में भर्ती घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरदासपुर में एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार करीब 35 यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं, हादसे की सघन जांच के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Trending Videos


बुधवार की शाम को गुरदासपुर अमृतसर नेशनल हाईवे पर बब्बरी सिविल अस्पताल के पास यह हादसा हुआ। बस की रफ्तार तेज थी जो अनियंत्रित होकर पलटी और फिर एक कार के ऊपर गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गये। हादसे में करीब 35 सवारियां घायल हो गईं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कंपनी एबीटीसी की एक बस पठानकोट से अमृतसर जा रही थी। सवारियों के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी। कुछ सवारियों ने बताया कि बस चालक की ओर से बस को काफी तेज रफ्तार से लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान बस बब्बरी बाईपास के पास पहुंची तो बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाई तो चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ती हुई सड़क के दूसरी तरफ जा पलटी। इसी दौरान एक टोयोटा कार बस के नीचे आ गई। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ घायल सवारियों को मशक्कत के साथ बस से बाहर निकाला। हादसे के 15 मिनट के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से क्रेन मंगवा कर बस को सीधा किया गया और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया गया।

हादसे के बाद बस चालक फरार बताया जा रहा है। बस के नीचे दबी कार में सिर्फ कार चालक ही था जिसे गंभीर चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल में मौके पर अन्य डाॅक्टरों को भी बुलाया गया। इमरजेंसी में घायलों का इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी तरजिंदर सिंह ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार से आ रही है। बब्बरी बाईपास के पास ब्रेक लगाने पर बेकाबू होकर बस दूसरी तरफ जा पलटी। इस हादसे की मुकम्मल जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed