{"_id":"61e68b3308b8e26b63425c3a","slug":"punjab-assembly-election-2022-latest-election-news-vidhan-sabha-chunav-date-opinion-poll-political-parties-in-punjab-news-updates-in-hindi-18-january-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022 : पंजाब की राजनीति में आज क्या-क्या हुआ? एक क्लिक पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022 : पंजाब की राजनीति में आज क्या-क्या हुआ? एक क्लिक पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर
Tue, 18 Jan 2022 03:11 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 18 Jan 2022 03:11 PM IST
सार
चुनाव नजदीक आते ही पंजाब में राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अब 14 की बजाय 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। संत रविदास जयंती के चलते चुनाव आयोग ने मतदान की तारीख में बदलाव किया है। कई राजनीतिक दलों ने इसकी मांग की थी। चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में सियासी पारा हाई हो गया। राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी तेजी से सामने आने लगी है। ऐसे में क्या है पंजाब में राजनीतिक हलचल? एक क्लिक में पढ़िए प्रदेश चुनाव से जुड़ी सारी खबरें...
1. आप के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे भगवंत मान, क्या है मान सिंह की पूरी कहानी?
आम आदमी पार्टी ने संगरूर के सांसद भगवंत मान सिंह को पंजाब में अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया है। पेशे से कॉमेडियन, एक्टर भगवंत मान सिंह ने 2011 में राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद वह संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। पढ़िए भगवंत मान सिंह के बारे में सबकुछ...
2. क्या चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के सीएम?
कांग्रेस ने सोमवार को एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया। यही वीडियो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना है। वीडियो को बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। इसमें अभिनेता सोनू सूद बता रहे हैं कि सीएम कैसा होना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर...
विज्ञापन
3. सिद्धू बोले- कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता
कांग्रेस को कोई भी नहीं हरा सकता। कांग्रेस ही खुद अपने को हरा देती है। यह बात नवजोत सिंह सिद्धू ने कही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंजाब के लिए एक होने की अपील की और कहा कि वे अगले दो दिनों में पंजाब मॉडल के दूसरे हिस्से का खुलासा करेंगे। सिद्धू ने यह बात सोमवार को बसपा के जिला प्रधान तरसेम सिंह भोला को उनके 50 से ज्यादा समर्थक के साथ पार्टी में शामिल करने के बाद कही। पढ़िए पूरी खबर...
4. भाजपा गठबंधन का कांग्रेस को झटका
पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व जेल मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर और बेटे दमनवीर सिंह फिल्लौर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में शामिल हो गए हैं। शिरोमणि अकाली दल संयुक्त सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी है। ढींढसा इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...