{"_id":"620ca14dc5c787599212624a","slug":"punjab-election-2022-charanjit-singh-channi-announced-to-give-ownership-rights-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपनी पूरी संपत्ति देने के लिए तैयार हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी, जानिए क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपनी पूरी संपत्ति देने के लिए तैयार हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी, जानिए क्या है पूरा मामला?
Wed, 16 Feb 2022 12:38 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:38 PM IST
सार
20 फरवरी को पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इससे पहले सूबे की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। नेताओं के एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी और कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बड़ा सियासी दांव चल दिया है। चन्नी ने खुद की संपत्ति को लेकर उठे विवाद पर कुछ ऐसा बोल दिया जो पंजाब के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। यही नहीं, चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।
पहले जान लीजिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने क्या कहा था?
एक न्यूज चैनल से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था, 'चन्नी के रिश्तेदार को प्रवर्तन निदेशालय गिरफ्तार कर चुका है और सूचनाओं के अनुसार उसने स्वीकार कर लिया है कि छापे में उसके पास से बरामद नकदी अवैध रेत खनन सहित अन्य अवैध कार्यों के माध्यम से जमा की गई है। ऐसे में चन्नी गरीब आम आदमी होने का दावा कैसे कर सकते हैं? उनके पास तो मुझसे भी ज्यादा संपत्ति है।'
चन्नी ने कैसे किया पलटवार?
कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने वाराणसी में पलटवार किया। यहां संत रविदास जयंती पर मंदिर में माथा टेकने आए चन्नी ने कहा, ' अगर उन्हें लगता है कि मेरी प्रॉपर्टी ज्यादा है तो वह मुझसे अपनी प्रॉपर्टी एक्सचेंज कर लें या फिर अपनी पूरी प्रॉपर्टी का दसवां या सौवां हिस्सा ही मेरी प्रॉपर्टी के बदले दे दें।'
विज्ञापन
कहां से शुरू हुआ चन्नी के प्रॉपर्टी पर विवाद?
दरअसल ये विवाद छह फरवरी से शुरू हो गई थी। उसी दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। राहुल ने कहा था, 'चन्नी गरीब घर से हैं। उनके अंदर कोई अहंकार नहीं है। तीन महीने के कार्यकाल में हर किसी ने देख लिया। चन्नी जी गरीब जनता के लिए काम करते हैं। इसलिए चन्नी ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।'
हकीकत क्या है? चन्नी गरीब या अमीर?
भले ही राहुल गांधी चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब घर का बता रहे हैं, लेकिन हकीकत ये है कि वह करोड़पति हैं। चन्नी के पास 9.44 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने हलफनामे में दी है। चन्नी ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 9.44 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 2.62 करोड़ चल और 6.82 करोड़ की अचल संपत्ति है।
चन्नी के पास और क्या है?

- सीएम के पास मोहाली और रूप नगर में कृषि, गैर कृषि और व्यावसायिक जमीन है।
- एक 14062 स्कवायर फीट जमीन मोरिंडा में है और एक 13500 स्कवायर फीट की प्रॉपर्टी मोहाली में है।
- चन्नी के पास एक एसयूवी और एक टोयटा फॉर्च्यूनर कार है। इनकी कीमत 32.57 लाख रुपये है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 45.99 लाख की गाड़ियां हैं।
- चन्नी की सालाना कमाई 27.84 लाख रुपये है।