सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Election 2022 PM Modi Rally in Jalandhar Disappointed Again

Punjab Election 2022: पंजाब में फिर क्यों निराश हुए पीएम मोदी? मंच से ही बयां कर दिया दर्द

विकास मोहता, अमर उजाला, जालंधर Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 14 Feb 2022 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में पहली बार फिजिकल रैली को संबोधित किया। इसके पहले पांच जनवरी को उनकी सूरक्षा में चूक हुई थी, जिसके चलते उन्हें अपना दौरा रद्द करना पड़ा था। 

Punjab Election 2022 PM Modi Rally in Jalandhar Disappointed Again
जालंधर में रैली को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब के जालंधर दौरे पर भी निराशा का सामना करना पड़ा। इस बार उन्होंने रैली के मंच से अपनी निराशा को जाहिर किया। प्रधानमंत्री का ये बयान अब पंजाब की सियासत में चर्चा का विषय बन चुका है। 
Trending Videos


दरअसल प्रधानमंत्री मोदी की आज जालंधर में एक बड़ी चुनावी रैली थी। यहां पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई बड़े नेता उपस्थित रहे। मंच से पीएम मोदी ने कांग्रेस की चन्नी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने अपने दर्द को भी बयां कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह रैली के बाद जालंधर में स्थित शक्तिपीठ माता त्रिपुरमालिनी के दर्शन को जाना चाहते थे, लेकिन पंजाब की पुलिस ने उन्हें मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या बोले पीएम मोदी? 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं सभी गुरुओं को प्रणाम करते हुए जालंधर की धरती से शक्तिपीठ देवी माता त्रिपुरमालिनी को श्रद्धापूवर्क नमन करता हूं। आज मेरी इच्छा थी कि इस कार्यक्रम के बाद मैं देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं। देवी जी का आशीर्वाद लूं, लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे। आप हेलीकॉप्टर से चले जाइए।'

प्रधानमंत्री यहीं नहीं रूके। आगे उन्होंने इसी को लेकर पंजाब की सरकार पर निशाना साधा। कहा, 'अब ये हाल है यहां सरकार की। लेकिन मैं मां के पास दोबारा जरूर आऊंगा। मां के चरणों में सिर छुकाकर आशीर्वाद लूंगा।'

सुरक्षा में चूक के चलते रद्द करना पड़ा था दौरा
इसके पहले पांच जनवरी को पंजाब में प्रधानमंत्री का दौरा था, लेकिन सुरक्षा में चूक के चलते उन्हें बीच में ही वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। तब प्रधानमंत्री मोदी सुबह बठिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर के लिए सड़क मार्ग से निकले थे। इस बीच, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी का काफिला बीच में रोक दिया था। प्रधानमंत्री करीब 20 मिनट तक रेड जोन स्थित फ्लाईओवर पर फंसे रह गए थे। बाद में उन्हें बिना कार्यक्रम में शामिल हुए वापस जाना पड़ा था। 

चन्नी को नहीं मिली अनुमति तो भाजपा पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले फिर एक विवाद खड़ा हो गया। दरअसल पीएम के दौरे के कारण मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सके। चन्नी के हेलीकाप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं मिली। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कारण पंजाब में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। वहीं चन्नी ने इस पूरे विवाद पर कहा कि राजनीति के कारण उनके हेलीकॉप्टर को उड़ने की मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि प्रचार के लिए नहीं जाने देना ठीक नहीं है। चन्नी ने कहा कि मैं सुबह 11 बजे ऊना में था लेकिन अचानक होशियारपुर के लिए उड़ान भरने की अनुमति पीएम मोदी के दौरे के कारण नो-फ्लाई जोन घोषित कर अस्वीकार कर दी गई। मैं होशियारपुर में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो पाया। मुझे उतरने की इजाजत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed