सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Punjab Election 2022: Punjab Election News, Punjab Vidhan Sabha Chunav Polling Date, Election Campaign, Opinion Poll News Updates 22 January 2022

Punjab Election 2022 : पंजाब में आज भाजपा, कांग्रेस और आप ने कौन सी नई चाल चली? एक क्लिक में पढ़िए सूबे की हर सियासी खबर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 22 Jan 2022 06:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Punjab Election 2022: पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसको लेकर प्रदेश में सियासी पारा हाई है। राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी तेजी से सामने आने लगी है। 

Punjab Election 2022: Punjab Election News, Punjab Vidhan Sabha Chunav Polling Date, Election Campaign, Opinion Poll News Updates 22 January 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चुनाव नजदीक आते ही पंजाब में राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। ऐसे में क्या है पंजाब में राजनीतिक हलचल? एक क्लिक में पढ़िए प्रदेश चुनाव से जुड़ी सारी खबरें...
Trending Videos


भगवंत मान ने चन्नी को चुनौती दी 
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान शनिवार को श्रीराम तीरथ मंदिर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने स्वर्ण मंदिर में भी माथा टेका था। दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा कि अगर चन्नी साहब मेरे खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं तो मैं उन्हें धुरी आमंत्रित करता हूं। उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब भी देना चाहिए, जिसमें उनके नाम पर 56 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के पेपर मिले हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मानते हैं कि चन्नी जी अवैध रेत खनन में शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू का दबाव होने लगा बेअसर
कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद चन्नी अपने कामकाज के तरीके से जल्दी ही लोकप्रिय हो गए। खास बात यह रही कि कैप्टन की तरह चन्नी पर भी नवजोत सिद्धू ने दबाव बनाने की जो रणनीति अपनाए रखी, पहली बार सिद्धू के लिए नुकसानदायक साबित हुई। पढ़ें पूरी खबर...

अकाली दल संयुक्त के 12 प्रत्याशी घोषित
शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने शुक्रवार को 12 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी की गठबंधन सहयोगी भाजपा ने भी अपने 34 प्रत्याशियों की घोषणा की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने चार और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पढ़ें पूरी खबर...

प्रताप सिंह बाजवा बोले- कृषि पर केंद्रित होगा कांग्रेस का मेनिफेस्टो
पंजाब में इस बार कांग्रेस का घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) कृषि क्षेत्र पर केंद्रित होगा। यह जानकारी घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने दी है। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब में भाजपा का पुराने चेहरों पर दांव
पार्टी ने सुजानपुर से दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया है, वह पहले भी तीन बार विधायक जीत चुके हैं और पंजाब के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। पार्टी ने किसानी चेहरा सुरजीत ज्याणी को टिकट दिया है, जो भाजपा के दमदार नेता माने जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

25 वर्ष से सुनाम को जीत नहीं सकी है कांग्रेस
नए चेहरे के साथ कांग्रेस का प्रयोग, पार्टी में अंदरूनी खींचतान को बढ़ा रहा है। चुनाव लड़ने वाले नेता अपनी सियासी जमीन मजबूत तो करते हैं, लेकिन पार्टी किसी नए चेहरे को आगे कर देती है। पढ़ें पूरी खबर...

सिद्धू का पंजाब मॉडल
नवजोत सिद्धू ने कहा कि अमृतसर को टूरिज्म व हेल्थ सुविधाओं का हब बनाया जाएगा। जालंधर में सर्जिकल मेडिकल व स्पोटर्स का कलस्टर बनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

कैप्टन अमरिंदर का बड़ा आरोप-अवैध रेत खनन में हिस्सेदार हैं सीएम चन्नी
पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस डरी हुई है। उन्होंने कहा कि सिद्धू असंतुलित व्यक्ति हैं। कौन किसको घर बैठाता है, सिद्धू को ये बात वक्त बताएगा। पढ़ें पूरी खबर...

चौतरफा घिर रहे चन्नी: अब बिक्रम मजीठिया ने लगाए आरोप
बिक्रम  मजीठिया के खिलाफ हाल ही में ड्रग्स मामले में एक और मुकदमा चन्नी सरकार ने दर्ज कराया है। हालांकि उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत मिली हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed