{"_id":"6229f6c8b7b61b22106f8d2e","slug":"punjab-election-result-2022-aap-and-congress-both-wins-two-two-seats-out-of-four-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Election Result 2022: बटाला में दो सीटों पर कांग्रेसी प्रत्याशी और दो सीटों पर आप की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Election Result 2022: बटाला में दो सीटों पर कांग्रेसी प्रत्याशी और दो सीटों पर आप की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 10 Mar 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
बटाला से शैरी कलसी, डेरा बाबा नानक से रंधावा, फतेहगढ़ चूड़ियां से बाजवा और श्री हरगोबिंदपुर से अमरपाल सिंह ने जीत हासिल की।
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम 2022
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब के बटाला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी विजयी रहे। अमनशेर सिंह कलसी ने पहली बार चुनाव लड़ा है, जिसमें वह सफल रहे। जबकि शैरी कलसी ने बटाला से टकसाली कांग्रेसी नेता अश्वनी सेखड़ी को 28472 मतों के अंतर से हराया है। शैरी कलसी ने कुल 55570 मत प्राप्त किए, जबकि अश्वनी सेखड़ी ने 27098 मत प्राप्त किए।
Trending Videos
शैरी कलसी की जीत की सूचना मिलते ही बटाला के विभिन्न मोहल्लों में आतिशबाजी शुरू हो गई। लोगों ने खुशी में लड्डू भी बांटे और डीजे लगाकर डांस भी किया। बटाला सीट से आप और कांग्रेस का मुख्य मुकाबला था, जिसमें आम आदमी पार्टी की आंधी ने सेखड़ी को मात दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं विधान सभा सीट फतेहगढ़ चूड़ियां से टकसाली कांग्रेसी नेता और चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने भी अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी शिअद के नेता लखबीर सिंह लोधीनंगल को 5545 मतों के अंतर से हराकर कांग्रेस का परचम लहराया है। कांग्रेस के तृप्त बाजवा ने 46311 मत प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिअद के लखबीर सिंह लोधीनंगल ने 40766 वोट प्राप्त किए।
बता दें कि इससे पहले 2017 में अकाली नेता लखबीर सिंह लोधीनंगल बटाला सीट से विधायक के रूप में चुने गए थे, लेकिन 2022 के विस चुनाव में उनको बटाला से तबदील कर फतेहगढ़ चूड़ियां सीट से शिअद के लिए चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था और बटाला में पैराशूट उम्मीदवार सुच्चा सिंह छोटेपुर को लाया गया था।
वहीं विधानसभा हलका श्री हरगोबिंदपुर हलका से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमरपाल सिंह ने श्री हरगोबिंदपुर की सीट से जीत दर्ज की है। अमरपाल सिंह ने निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मनदीप सिंह को 28642 मतों से हराया है। इस मुकाबले में आप के प्रत्याशी अमरपाल सिंह ने 53205 मत प्राप्त किए, जबकि कांग्रेस के मनदीप सिंह ने 24563 मत प्राप्त किए हैं।
वहीं डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बाजी मारी है। रंधावा ने शिअद प्रत्याशी रविकरण सिंह काहलों को 466 मतों से हराया है। इस कड़े मुकाबले में रंधावा ने 52555 वोट प्राप्त किए, जबकि शिअद प्रत्याशी रविकरण सिंह काहलों ने 52089 वोट प्राप्त किए।
डेरा बाबा नानक की चन्नी सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा के लिए बड़ा चैलेंज थी और साख का सवाल बनी हुई थी। वहीं पहली बार विधायक का चुनाव लड़ रहे शिअद के प्रत्याशी रविकरण सिंह काहलों ने भी रंधावा को कड़ी टक्कर दी है।