{"_id":"69c637db16d5731f750df883","slug":"stray-dog-menace-in-abohar-child-bitten-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबोहर में आवारा कुत्तों का आतंक: एक साल के मासूम अरमान को काटा, दो दिनों में 100 लोगों को काटने से बढ़ा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबोहर में आवारा कुत्तों का आतंक: एक साल के मासूम अरमान को काटा, दो दिनों में 100 लोगों को काटने से बढ़ा डर
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:27 PM IST
विज्ञापन
सार
अबोहर में पिछले दो दिनों के भीतर करीब 100 लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की सूचना सामने आई है, जिससे लोगों में डर और रोष बढ़ता जा रहा है।
कुत्ते ने बच्चे को काटा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
अबोहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सराभा नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक साल के मासूम बच्चे अरमान को आवारा कुत्ते ने काट लिया। घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार बच्चा अपने घर के पास गली में था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में बच्चे के चेहरे और माथे पर गहरे जख्म आए हैं। परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को तीन टांके लगाए और उपचार शुरू किया।
शहर में पिछले दो दिनों के भीतर करीब 100 लोगों को कुत्तों द्वारा काटे जाने की सूचना सामने आई है, जिससे लोगों में डर और रोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Trending Videos