{"_id":"6a251b2056c3b5754503d49b","slug":"woman-struck-someone-with-a-churner-while-her-daughter-threw-chili-powder-into-the-victim-s-eyes-in-punjab-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: घरेलू विवाद में पत्नी ने मधानी से मारा बेटी ने आंखो में डाली मिर्ची, मां-बेटी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: घरेलू विवाद में पत्नी ने मधानी से मारा बेटी ने आंखो में डाली मिर्ची, मां-बेटी पर केस दर्ज
Sun, 07 Jun 2026 12:47 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: Naveen
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:47 PM IST
सार
आरोप है कि गुस्से में आए अमनदीप कौर ने घर में रखी मधानी उठाकर पति कुलदीप सिंह पर लगातार वार किए, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी ने भी पिता की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और मां के साथ मिलकर उनकी पिटाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगरांव के नजदीक कस्बा सिधवां बेट के गांव भूदड़ी में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी ने मिलकर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित पति ने देर से शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर अब पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित कुलदीप सिंह ने थाना सिधवां बेट में दी शिकायत में बताया कि 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे जब वह काम से घर लौटा तो उसकी पत्नी अमनदीप कौर ने उसका सारा सामान कमरे से निकालकर किचन में रख दिया था। कारण पूछने पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
आरोप है कि गुस्से में आए अमनदीप कौर ने घर में रखी मधानी उठाकर पति कुलदीप सिंह पर लगातार वार किए, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी ने भी पिता की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और मां के साथ मिलकर उनकी पिटाई की।
विज्ञापन
थाना सिधवां बेट के एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अमनदीप कौर और उनकी नाबालिग बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना सवा महीने पुरानी होने के बावजूद अब शिकायत दर्ज होने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।