सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   worker from West Bengal went down to clean manhole is missing in muktsar

Muktsar: दस फुट गहरे मैनहोल में सफाई करने उतरा पश्चिम बंगाल का युवा मजदूर लापता, साथी ढूंढने में जुटे

संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 11 Mar 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

लापता हुआ मजदूर जयदुलशलिम शादीशुदा है और उसका दो साल का एक बच्चा है । पत्नी अभी फिर से गर्भवती है।  

worker from West Bengal went down to clean manhole is missing in muktsar
मुक्तसर में युवक लापता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुक्तसर में सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों की लापरवाही से पश्चिम बंगाल राज्य के मालदा जिला का रहने वाला मजदूर सीवरेज के 10 फुट गहरे मैनहोल में से लापता हो गया।

Trending Videos


मंगलवार देर रात नौ बजे मजदूर को मैनहोल में उतारा गया था जो अभी तक बाहर नहीं निकला है। इस घटना के बाद से अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। जबकि अन्य मजदूर खुद ही अपने साथी को मैनहोल से ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता मजदूर युवक की पहचान जयदुलशलिम (21) वासी मालदा (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है। मजदूर साथी मुरशिद अली वासी मालदा ने बताया कि मंगलवार की रात नौ बजे सुपरवाइजर और जेई उनके पास आए और 21 वर्षीय जयदुलशलिम को अकेले ही साथ ले गए। जब उन्होंने पूछा तो कहने लगे कि मैनहोल साफ करना है। अभी थोड़ी देर में लौट आएंगे। वह उसे मार्केट कमेटी के दफ्तर की बैक साइड के मैनहोल में ले गए। काम का टेंडर उनके पास नहीं था। मगर इसके बावजूद वे उसे ले गए। 

मुरशिद अली ने कहा कि अगर काम ही करवाना था तो सभी को लेकर जाते। रात पौने नौ बजे उन्हें सुपरवाइजर ने सूचित किया कि उसका साथी अभी तक मैनहोल से बाहर नहीं निकला है। वह भी तुरंत वहां पहुंचा और मैनहोल में रात को दस मीटर तक अंदर जाकर देखा परंतु उनके साथी का कोई पता नहीं चला। सुपरवाइजर और जेई वहां से चले गए और वह रात से ही अपने साथी को ढूंढ रहे हैं मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। अभी तक न तो प्रशासनिक अधिकारी आए हैं और न ही किसी तरह की सहायता पहुंच रही है कि उनके साथी को ढूंढा जा सके। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी व सुपरवाइजर की लापरवाही से यह घटना हुई है। अगर सफाई करवानी थी तो सभी को लेकर आना चाहिए था। उनका साथी तो मशीन आपरेटर था परंतु उसे मैनहोल में उतार दिया गया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से जयदुलशलिम को ढूंढने की मांग की है। मुरशिद अली के अनुसार जयदुलशलिम शादीशुदा है और उसका दो साल का एक बच्चा है । पत्नी अभी फिर से गर्भवती है। सिस्टम की लापरवाही से उनका साथी मैनहोल में खो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed