{"_id":"69b0f9ce3d00e5331f0772a2","slug":"jalandhar-head-clerk-suspended-in-sarpanch-murder-case-action-taken-for-leaking-drug-information-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: सरपंच हत्याकांड में हेड मुंशी सस्पेंड, ड्रग सूचना लीक के आरोप में कार्रवाई; धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: सरपंच हत्याकांड में हेड मुंशी सस्पेंड, ड्रग सूचना लीक के आरोप में कार्रवाई; धरना समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 11 Mar 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार
28 फरवरी को सौदागर राजा ने अपने साथियों के साथ सरपंच महिंदर सिंह पर हमला कराया था। गंभीर रूप से घायल सरपंच की सात दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से दो सुखजीत सिंह और अरमान को गिरफ्तार किया जा चुका है।
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
जालंधर में मेहतपुर के गांव बूटे दिया छन्ना के 62 वर्षीय सरपंच महिंदर सिंह की मौत के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेड मुंशी सुखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
आरोप है कि थाने में आने वाली ड्रग तस्करी से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं वह कथित तौर पर आरोपियों तक पहुंचाता था। मामला डीएसपी सुखपाल सिंह के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी को रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद सस्पेंशन के साथ विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए।
इस कार्रवाई के बाद सरपंच को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठे समर्थकों ने सोमवार रात अपना धरना समाप्त कर दिया। समर्थक पिछले कई दिनों से आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।
थाना प्रभारी पंकज कुमार के अनुसार सरपंच के शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा। वहीं मुख्य आरोपी सौदागर राजा सहित अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक 28 फरवरी को सौदागर राजा ने अपने साथियों के साथ सरपंच पर हमला कराया था। गंभीर रूप से घायल सरपंच की सात दिन बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को नामजद किया है, जिनमें से दो सुखजीत सिंह और अरमान को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos