फगवाड़ा नगर निगम द्वारा नौकरी से बर्खास्त किए गए आऊटसोर्स सफाई सेवक गोबिंद घई के धरने पर सुनवाई ना होते देख उसने भूख हड़ताल शुरू कर दी है जो कि मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं अब सिख संगठन भी उसके समर्थन में आ गए हैं और बिट्टू बाबा ने आज निगम प्रशासन को चेतावनी दे दी है कि यदि गोबिंद घई को दोबारा बहाल नहीं किया गया तो बुधवार सुबह 11:00 बजे से सभी संगठनों को साथ लेकर चक्का जाम किया जाएगा।
गौरतलब है कि 18 नवंबर 2025 को सिविल अस्पताल से लावारिस लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए गोबिंद की ड्यूटी लगी थी और बाकायदा लिखत रूप में सारी कार्रवाई हुई थी। शव को कचरा ढोने वाले वाहन में ले जाने की खबर मीडिया में आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने अपना पल्ला झाड़ लिया और उसे बली का बकरा बना दिया तथा नौकरी से निकाल दिया। गोबिंद ने बताया कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी कमिशन ने 27 जनवरी को नगर निगम के अधिकारियों को उसे नौकरी पर बहाल करने के आदेश दिए लेकिन फगवाड़ा नगर निगम के अधिकारी उसे नौकरी पर बहाल नहीं कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।