सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Young boy shot dead in Jalandhar

पैसों के विवाद में चली गोलियां: लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर कर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Mar 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

फिल्लौर में पैंसों के विवाद को लेकर दो लोगों के बीच झगड़ा हो गया जिसमें एक शख्स ने दूसरे शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। 

Young boy shot dead in Jalandhar
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के कस्बा फिल्लौर में देर शाम हुए झगड़े में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे की है। यहां पैसों के लेन-देन को लेकर दो लोगों के बीच हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। 
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि जसप्रीत सिंह उर्फ़ जस्सा नंबरदार पुत्र अवतार सिंह, निवासी गांव घुड़का (थाना गोराया) और मनोज कुमार पुत्र राय सरन, निवासी गांव हसनपुर, थाना पिपला, जिला मोतिहारी (बिहार) के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि झगड़े के दौरान जसप्रीत सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से मनोज कुमार पर दो गोलियां चला दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर चोटों के कारण मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सब-डिवीजन फिल्लौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ़ जस्सा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed