Ajmer: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर एबीवीपी का प्रदर्शन, एसपी की गाड़ी रोकी; छात्रों पर हल्का बल प्रयोग
अजमेर के एमडीएसयू में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसपी की गाड़ी रोककर नारेबाजी की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कई छात्रों को हिरासत में लिया। प्रदर्शन से कुछ देर यातायात प्रभावित रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएसयू) में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध-प्रदर्शन किया।
इसी दौरान जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला का काफिला वहां से गुजर रहा था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने एसपी की गाड़ी रोककर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे और काफिले को आगे बढ़ने नहीं दिया।
पढ़ें: सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टकराव, ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़े
स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और कई छात्र कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचाया।
घटना की जानकारी मिलते ही एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंच गए। थाने के बाहर भी उन्होंने प्रदर्शन करते हुए हिरासत में लिए गए छात्रों की रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए विश्वविद्यालय के मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी गई।