फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sriganganagar juvenile home warden murder three minors accused wooden plank beating crime news

श्रीगंगानगर बाल सुधार गृह में वार्डन की हत्या: तीन किशोरों पर आरोप, लकड़ी के तख्ते से पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 06 Aug 2026 06:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Aug 2026 06:40 PM IST
सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर बाल सुधार गृह में 63 वर्षीय पूर्व सैनिक और वार्डन साहब राम की तीन किशोरों ने कथित रूप से लकड़ी के तख्ते से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जबकि परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
sriganganagar juvenile home warden murder three minors accused wooden plank beating crime news
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सरकारी ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल सुधार गृह में वार्डन के रूप में तैनात 63 वर्षीय पूर्व सैनिक की तीन किशोरों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

यह घटना बुधवार शाम की है, जब बाल सुधार गृह में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान वार्डन साहब राम परिसर में खराब पड़े एयर कूलर की मरम्मत के लिए सुरक्षा गार्ड से औजार लेने जा रहे थे। आरोप है कि तभी तीन किशोरों ने पीछे से लकड़ी के तख्ते से उन पर हमला कर दिया।  पुलिस ने तीनों किशोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इनमें से दो किशोर हत्या के मामलों में पहले से बाल सुधार गृह में निरुद्ध थे, जबकि एक किशोर एनडीपीएस (मादक पदार्थ) अधिनियम के मामले में वहां रखा गया था।

विज्ञापन


पढे़ं: JNVU में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल, एबीवीपी और पुलिस में तीखी झड़प; कुलपति को बुलाने पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हम उन्हें आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग करेंगे, ताकि हमला करने की वजह का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन और परिजनों के बीच बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed