{"_id":"6a0c0b494a115b35f9038d91","slug":"a-fortuner-registered-to-the-khatu-shyam-temple-committee-caused-havoc-liquor-bottles-were-found-in-the-car-resulting-in-the-death-of-a-young-man-ajmer-news-c-1-1-noi1334-4298767-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर ने मचाया कहर, कार से मिली शराब की बोतलें, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर ने मचाया कहर, कार से मिली शराब की बोतलें, एक युवक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Ajmer: अजमेर-पुष्कर घाटी मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हुए और एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार से शराब की बोतलें मिलने पर मामला और गंभीर हो गया।
घटनास्थल की तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अजमेर-पुष्कर घाटी मार्ग पर सोमवार रात आस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम से रजिस्टर्ड फॉर्च्यूनर कार ने तेज रफ्तार में तीन बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग गंभीर घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग पहाड़ी की तरफ भाग निकले। पुलिस ने जब फॉर्च्यूनर की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं।
रात में करीब 9:45 पर हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात करीब 9:45 बजे पुष्कर से अजमेर की ओर आते समय घाटी क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फॉर्च्यूनर कार बेहद तेज गति में थी और उसने एक के बाद एक तीन बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे के बाद अनियंत्रित फॉर्च्यूनर खाई में गिरते-गिरते बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
चार लोग घायल, एक युवक की मौत
हादसे में नगरा निवासी जितेंद्र और उनका साला रवि कुमार घायल हुए हैं। वहीं शास्त्री नगर निवासी रोहित (22) और उनके चाचा मधुसूदन वैष्णव (29) भी हादसे की चपेट में आए। सभी घायलों को तत्काल जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया।
Trending Videos
मौके पर पहुंचा पुलिस का भारी जाब्ता
मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, एडिशनल एसपी सिटी हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार RJ 23 UB 7031 को जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया कि गाड़ी खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम पर रजिस्टर्ड है और उसे मंदिर से जुड़ा पुजारी दिग्विजय सिंह चौहान चला रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़ें: गुर्जर समाज की महापंचायत में बड़ा फैसला; शराब-दोडा पर बैन, शादी से लेकर मृत्युभोज तक बदले नियम
कार से मिली शराब की बोतलें, उठे सवाल
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि धार्मिक संस्था के नाम से चल रही लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद हुईं। घटना के बाद शहर में चर्चा है कि आखिर आस्था और धर्म की आड़ में यह कैसा ढोंग चल रहा था। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया, 'पुष्कर घाटी पर कार द्वारा दो से तीन बाइक को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में कार तेज रफ्तार में होना सामने आया है। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मामले में अनुसंधान जारी है।' पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कार में शराब कहां से लाई जा रही थी और हादसे के समय चालक शराब के नशे में था या नहीं। घटना के बाद धार्मिक संस्थाओं की साख पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।