सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   young man kidnapped over marriage dispute made to wear garland of shoes and drink urine Six people arrested

Rajasthan: इंसानियत शर्मसार! पहले अगवा किया, फिर पीटा युवक के साथ हुई बर्बरता से दहल उठा अजमेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 01:56 PM IST
young man kidnapped over marriage dispute made to wear garland of shoes and drink urine Six people arrested
अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र के गगवाना गांव में शादी की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ अमानवीयता की शर्मनाक घटना सामने आई है। बदमाश युवक को अगवा कर बीर गांव ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोपियों ने युवक को जूतों-चप्पलों की माला पहनाई, बाल काट दिए और जबरन पेशाब पिलाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित के परिजन गेगल थाने पहुंचे और पुलिस पर समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, बनाई विशेष टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शनिवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विशेष टीमों का गठन किया। एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लकड़ी काटने के दौरान किया अपहरण
पीड़ित युवक जीतू ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 16 मई की सुबह वह अपने ठेकेदार रफीक मोहम्मद के साथ गगवाना में अफगान के खेत पर लकड़ी काटने का काम कर रहा था। तभी एक पिकअप वाहन में सवार होकर आए रविंद्र, रामदेव नाथ, प्रकाश नाथ, रामलाल, हेमराज समेत अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन पिकअप में डालकर बीर गांव ले गए। आरोपी लकड़ी काटने की दो मशीनें भी साथ ले गए।

बीर गांव में युवक के साथ की गई बर्बरता
पीड़ित के अनुसार, बीर गांव ले जाकर उसके साथ दोबारा मारपीट की गई। आरोप है कि वहां मौजूद सुगनी देवी नाम की महिला ने जबरन उसे टॉयलेट पिलाया। आरोपियों ने युवक को जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर उसका वीडियो बनाया और परिवार को फोन कर सामाजिक विवाद के नाम पर 5 लाख रुपये देने की धमकी भी दी।

महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में प्रकाश (23) निवासी गेगल, विक्रम (20) निवासी बीर, गौरवनाथ (21) निवासी मन्दौपुर बोराड़ा, हेमराज (24) निवासी नेहरू नगर अलवर गेट, देवीलाल (40) निवासी बीर और शायरी (65) निवासी बीर को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: राज्यसभा उम्मीदवारों पर भाजपा की बड़ी रणनीति! मदन राठौड़-भजनलाल शर्मा को मिला फ्री हैंड

शादी की रंजिश बनी वारदात की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद एक युवती से जुड़े विवाह को लेकर था। युवती की पहली शादी बीर गांव के महेंद्र से हुई थी, लेकिन तलाक के बाद वह अपने पीहर अरड़का में रह रही थी। करीब पांच महीने पहले पीड़ित जीतू ने युवती से शादी कर ली थी। आरोप है कि युवती के पूर्व ससुराल पक्ष के लोग जातिगत फैसले के तहत मामला निपटाना चाहते थे। इसी रंजिश के चलते जीतू का अपहरण कर उसके साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

देवीपाटन मंडल के गोंडा जिले में 1821 बसावटों में जल्द पहुंचेगी बिजली

17 May 2026

भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ तांत्रिक समेत तीन गिरफ्तार, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

17 May 2026

Ujjain News: भांग-ड्रायफ्रूट के दिव्य श्रृंगार में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

17 May 2026

टिहरी चमियाला बाजार में मानसून जैसे हालात, भारी बारिश से सड़कें बनीं तालाब

17 May 2026

सीतापुर से सोनप्रयाग के बीच जाम से तीर्थयात्री रहे परेशान

17 May 2026
विज्ञापन

दो साल से फरार चल रहे चोरी का आरोपी बिहार से गिरफ्तार

17 May 2026

शिवपुरी में गंगा स्नान के दौरान युवक डूबा, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान

17 May 2026
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियां, एक्शन मोड में मेला प्रशासन

17 May 2026

ऋषिकुल कैंपस पहुंचे आयुष मंत्री मदन कौशिक, समस्याओं के अंबार पर दिखे सख्त तेवर

17 May 2026

टायफाइड के मामले बढ़े, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

17 May 2026

केदारनाथ धाम में पहली बार मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

17 May 2026

रुद्रप्रयाग में बदला मौसम, बारिश से बढ़ी ठंड

17 May 2026

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग पुलिस बनी देवदूत, खाई में गिरे नेपाली यात्री की बचाई जान

17 May 2026

कानपुर: लकड़बग्घों के कुनबे से दहशत, ग्रामीणों ने खेतों की राह छोड़ी

16 May 2026

फर्रुखाबाद: ड्यूटी पर जा रही महिला को सुनसान गली में ले जाकर गला दबाया, ई-रिक्शा चालक नकदी लूटकर फरार

16 May 2026

डीएम बोले- प्रतिदिन अपने विभागीय कार्यों की समीक्षा करें अधिकारी; VIDEO

16 May 2026

गाय को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने के लिए निकली यात्रा का स्वागत, VIDEO

16 May 2026

हर पटल पर दलालों का बोलबाला, पहले लग गई थी रोक; VIDEO

16 May 2026

नो फ्यूल डे पर इलेक्ट्रिक स्कूटी से दफ्तर पहुंचे नगर आयुक्त, VIDEO

16 May 2026

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खेत में रखा भूसा जलकर राख; VIDEO

16 May 2026

अफसरों के गोद लेते ही अनाथ हुए 101 परिषदीय विद्यालय, VIDEO

16 May 2026

नीट पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, VIDEO

16 May 2026

राजस्व के बढ़ते मामले को लेकर नाराज हुए कमिश्नर, VIDEO

16 May 2026

सांसद अनुप्रिया पटेल ने विंध्य मार्ट का किया उद्घाटन; VIDEO

16 May 2026

विंध्य कॉरिडोर में गंदगी का वीडियो वायरल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल; VIDEO

16 May 2026

बलिया में दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, VIDEO

16 May 2026

करोड़ों से चमका स्टेशन, ट्रेन नहीं रुकने से पसरा सन्नाटा

16 May 2026

सड़कों पर संघर्ष कर रहे श्रमिक,कांग्रेस नेता बालियान ने कहा-हक के लिए लड़ाई

16 May 2026

अदालत द्वारा घोषित अपराधी को कोर्ट में पेश करने के बाद भेजा गया जेल, एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ था मोहम्मद

16 May 2026

लखनऊ की भारत क्रिकेट अकादमी ने जीती ट्रॉफी, फाइनल में फरीदाबाद की एकेपी अकादमी को हराया

16 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed