सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Sahdev Honor Killing Case: Uncle-in-law of deceased's wife Karishma, Ramniwas arrested from Ajmer

सहदेव ऑनर किलिंग कांड: करिश्मा का चाचा ससुर अजमेर से गिरफ्तार, जल्द पेश होगी चार्जशीट; नौ आरोपी सलाखों के पीछे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Sahdev Honor Killing Case: पुलिस ने बताया कि आरोपी रामनिवास नागौर जिले के तेजासर गांव का रहने वाला है। वह हत्याकांड के दिन न केवल मौके पर मौजूद था, बल्कि मास्टरमाइंड रामकिशोर चौधरी और वाहन चालक कैलाश राम के साथ भी देखा गया था।

Sahdev Honor Killing Case: Uncle-in-law of deceased's wife Karishma, Ramniwas arrested from Ajmer
सहदेव हत्याकांड का एक और आरोपी पुलिस गिरफ्त में
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के बहुचर्चित सहदेव ऑनर किलिंग मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अजमेर पुलिस ने इस संवेदनशील हत्याकांड के नौवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी रामनिवास, मृतक सहदेव की पत्नी करिश्मा का चाचा ससुर है। यह गिरफ्तारी मामले की साजिश में शामिल एक और अहम कड़ी को उजागर करती है।

Trending Videos

 
मास्टरमाइंड के साथ था मौजूद, मोबाइल ट्रैकिंग से दबोचा गया
सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभूसिंह के अनुसार, आरोपी रामनिवास नागौर जिले के तेजासर गांव का रहने वाला है। वह हत्याकांड के दिन न केवल मौके पर मौजूद था, बल्कि मास्टरमाइंड रामकिशोर चौधरी और वाहन चालक कैलाश राम के साथ भी देखा गया था। पुलिस ने रामनिवास के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर रखकर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही उसकी लोकेशन मेड़ता क्षेत्र में ट्रेस हुई, टीम ने उसका पीछा करते हुए अजमेर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jodhpur: ‘पाप करने वाले अब बन रहे साधु’, छात्रसंघ चुनाव और बिहार पर कांग्रेस को गजेंद्र शेखावत का तीखा जवाब
 
प्रेम-विवाह बना हत्या की वजह, खेत में फेंका गया था शव
गौरतलब है कि यह हत्याकांड पूरी तरह से ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ है। सहदेव ने करिश्मा नामक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिससे लड़की के परिजन बेहद नाराज थे। यही नाराजगी सहदेव की जान ले बैठी। अजमेर बस स्टैंड से उसे जबरन किडनैप कर लिया गया था और फिर बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में उसका शव नागौर जिले के जायल क्षेत्र के एक गांव के खेत में फेंक दिया गया था।
 
अब तक नौ गिरफ्तारी, जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में अब तक जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, उनमें बस्तीराम चौधरी, रामकिशोर चौधरी, रामप्रसाद चौधरी, ललिता चौधरी, महिपाल चौधरी, ओमप्रकाश, कुन्नाराम, कैलाश राम और अब रामनिवास शामिल हैं। सभी आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है और घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
 
बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी
थाना प्रभारी शंभूसिंह का कहना है कि यह एक सुनियोजित और सामूहिक हत्या थी, जिसकी योजना रामकिशोर चौधरी ने बनाई और बाकियों ने उसका साथ दिया। अब तक की जांच में जो सबूत और बयान सामने आए हैं, उन्हें आधार बनाकर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में भी सक्रिय है और जल्द और गिरफ्तारियों की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Sri Ganganagar News: कानून व्यवस्था को लेकर ड्रीम होम कॉलोनी में तड़के ही हुई छापामारी, कई संदिग्ध हिरासत में
 
गिरफ्तार रामनिवास से पूछताछ जारी
फिलहाल आरोपी रामनिवास से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी भूमिका साजिश में कितनी गहरी थी और किन-किन अन्य लोगों ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस हत्या में सहयोग किया। पुलिस इस मामले को फास्ट ट्रैक पर ले जाकर दोषियों को सख्त सजा दिलाने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed