बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A speeding car hit two policemen riding a bike, ASI seriously injured, referred to Jaipur.

Ajmer: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, ASI गंभीर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 10:19 AM IST
A speeding car hit two policemen riding a bike, ASI seriously injured, referred to Jaipur.

अजमेर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नया बाजार चौपड़ पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में दरगाह थाना क्षेत्र की त्रिपोलिया गेट चौकी पर तैनात एएसआई राजेंद्र प्रसाद (50) और हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। नया बाजार चौपड़ पर सड़क पार करते समय साइड से तेज रफ्तार में आई कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद दोनों को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि एएसआई राजेंद्र प्रसाद के सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत नाजुक होने पर परिजनों की सहमति से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जयपुर के फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। उनके साथ सीनियर नर्सिंग स्टाफ भी भेजा गया।

बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहा था चालक
पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल कार का मालिक गिरधारी गुर्जर है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने कार जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच सीओ शिवम जोशी के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस कर रही है।

पढे़ं:  तेज रफ्तार कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत; चालक दबोचा गया

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में तेज रफ्तार कार सड़क से गुजरते हुए पुलिसकर्मियों की बाइक को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। टक्कर के बाद दोनों पुलिसकर्मी सड़क पर गिर जाते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के कई अधिकारी जेएलएन अस्पताल पहुंचे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों को आईसीयू में भर्ती किया गया था। एएसआई राजेंद्र प्रसाद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया।

पुलिस जांच में जुटी
अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि एएसआई राजेंद्र प्रसाद अपनी कार कोतवाली थाने में खड़ी करने के बाद हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। बाइक हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप चला रहे थे। हादसे में प्रदीप के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि एएसआई राजेंद्र प्रसाद के सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार जब्त कर ली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पारिवारिक कलह में ही हुई अशोक की हत्या, चार गिरफ्तार; VIDEO

09 Aug 2026

VIDEO: शिव की ऐसी भक्ति, बारिश में भी जज्बे के साथ बढ़े कांवड़ियों के कदम

09 Aug 2026

VIDEO: जर्जर भवन में पढ़ने के लिए मजबूर बच्चे, हादसे का सताता है डर

09 Aug 2026

कौडियागंज के पास काली नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास, 50 हजार आबादी को लाभ

08 Aug 2026

घर में जन्मी बेटी तो खुशी में पिता रामघाट से 'स्केटिंग कांवड़' लेकर 264 घंटे में 63 किमी चला दंडौती

08 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए दो चेन लुटेरे

08 Aug 2026

बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत के बाद ट्रेलर ने युवक को कुचला, 3 की मौत

08 Aug 2026
विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए चिकित्सक पर विधवा से 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, VIDEO

08 Aug 2026

लखनऊ: 80 की उम्र में हुनर बना सहारा, पेड़ों पर उकेर रहे भगवान की आकृतियां

08 Aug 2026

VIDEO: उझानी कोतवाली में तीन मंजिला इमारत की छत पर पहुंचा सांड़, नीचे उतारने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

08 Aug 2026

Roorkee: गांव से एक साथ उठी छह अर्थियां, हर आंख हुई नम

08 Aug 2026

ग्रेटर नोएडा में कैम शुल्क वृद्धि के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

08 Aug 2026

मां तुझे प्रणाम सद्भावना रैली से अलीगढ़ शहर भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा

08 Aug 2026

Video: मिनी जामताड़ा बना झांसी का कटेरा, तीन गांवों के 30 से ज्यादा लोग पकड़े गए

08 Aug 2026

फरीदकोट में किसानों का रेल रोको आंदोलन सोमवार तक स्थगित

08 Aug 2026

लखनऊ के गोमती नगर में क्लब ऑफ लखनऊ ने समुद्री यात्रा वृत्तांत पर चर्चा आयोजित की

08 Aug 2026

देहरादून: भाजपा गढ़वाल संभाग के जिलाध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक, सीएम धामी हुए शामिल

08 Aug 2026

Dehradun: उपनल कर्मचारी संघ ने की प्रेसवार्ता, समान कार्य, समान वेतन की मांग

08 Aug 2026

देहरादून में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गोपाल मणि महाराज ने भक्तों को दिए प्रवचन

08 Aug 2026

कानपुर: जमीन नाम न करने पर बहू ने ससुर पर डाला खौलता गर्म पानी

08 Aug 2026

लखनऊ: दावत ए सुख़न में चमकी शाइरी और बिखरी अदब की ख़ुशबू, शायरों ने बांधा समां

08 Aug 2026

Uttarkashi: राजकीय जूनियर शिक्षक संघ का 12वां त्रिवार्षिक अधिवेशन, बच्चों ने दी प्रस्तुतियां

08 Aug 2026

उदीयमान खिलाड़ी योजना: 210 में से 150 बालकों का जनपद स्तर के लिए चयन

08 Aug 2026

देवाल में व्यापार संघ, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने चलाया सफाई अभियान, सिंगल यूज पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्णय

08 Aug 2026

राहुल गांधी युवाओं सेबोले- आप भारत की शक्ति, आप ही भारत की शान

08 Aug 2026

चरखी दादरी गोलीकांड: मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया दो दिन के पुलिस रिमांड पर, दो आरोपी भेजे गए जेल

08 Aug 2026

Kanpur: तीज उत्सव में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, सभी का मन मोहा

08 Aug 2026

शुक्लागंज: पीडब्लूडी की लेटलतीफी लोगों पर पड़ रही भारी, पिछड़ रहा चौड़ीकरण कार्य

08 Aug 2026

गंगा का जलस्तर बढ़ा, बदला दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का स्थल; VIDEO

08 Aug 2026

नूंह में 159 चालक प्रशिक्षणार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

08 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed