फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Two groups of transgender individuals clashed at the police station; kicks and punches were freely exchanged.

Ajmer News: थाने में भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे; कपड़े फाड़कर एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 09 Aug 2026 08:58 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 08:58 PM IST
सार

अजमेर के गंज थाने में शिकायत लेकर पहुंचे किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। बधाई के रुपयों को लेकर चल रहे विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और कपड़े तक फाड़ दिए गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
Two groups of transgender individuals clashed at the police station; kicks and punches were freely exchanged.
किन्नरों के बीच हुआ विवाद।

विस्तार

अजमेर शहर के गंज थाने में रविवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब शिकायत लेकर पहुंचे किन्नरों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मुस्कान और मनीषा गुट के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और इस दौरान कपड़े तक फाड़ दिए। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच बधाई के रुपयों को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि एक पक्ष की ओर से दूसरे गुट के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत दी गई है। शिकायत के साथ घटना का CCTV फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


काजल बाई निवासी देहली गेट, लाखन कोटड़ी ने आरोप लगाया कि मुस्कान किन्नर से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। उसके गलत गतिविधियों में शामिल होने के चलते उसे हवेली से निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने अलग गिरोह बना लिया। मामले की शिकायत पहले एसपी से भी की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान: प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में तीन घंटे हंगामा, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में हुई नोकझोंक


जांच में जुटी पुलिस
काजल बाई के अनुसार, 8 अगस्त को मुस्कान अपने साथियों रानी, पिंकी और नोरा के साथ मनीषा बाई के घर पहुंची और मारपीट की। आरोप है कि मनीषा के बाल काट दिए गए और घर में लूटपाट भी की गई। इस संबंध में गंज थाने में शिकायत दी गई है। वहीं, मनीषा बाई निवासी एकता नगर, सोमरपुर रोड ने बताया कि वह काजल बाई की बहन है। 8 अगस्त को वह घर पर अकेली थी, तभी मुस्कान और उसके गुट के लोग घर में आए और उस पर डंडे से हमला किया। मनीषा का आरोप है कि उसके बाल भी काट दिए गए।

घटना घर में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसका फुटेज पुलिस को दिया गया है। मनीषा ने यह भी आरोप लगाया कि उसे फोन पर धमकियां दी जाती हैं। विवाद 5 हजार रुपये की बधाई को लेकर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

थाने में भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे

थाने में भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे

 

थाने में भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे

थाने में भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे

 

थाने में भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे

थाने में भिड़े किन्नरों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed