{"_id":"658859f6417b1ee65f01e5a3","slug":"akshat-kalash-procession-taken-out-from-shri-ram-janmabhoomi-ayodhya-in-sawai-madhopur-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाई माधोपुर में निकाली श्रीराम जन्मभूमि से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाई माधोपुर में निकाली श्रीराम जन्मभूमि से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Sun, 24 Dec 2023 09:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 24 Dec 2023 09:49 PM IST
सार
Sawai Madhopur: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा सवाई माधोपुर में निकाली गई। इसमें सैकड़ों की तादाद में महिला-पुरुष शामिल हुए।
विज्ञापन
शोभयात्रा में शामिल हुए सैकड़ो लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर देशभर में दीपावली जैसा माहौल बनने लगा है। इसी कड़ी में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा शनिवार को सवाई माधोपुर में निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की तादाद में महिला पुरुष शामिल हुए।
विज्ञापन
इस दौरान श्री राम के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन स्थित राम जानकी मंदिर पर विधिवत पूजा आर्चना की गई। जिसके बाद मंदिर परिसर में ही कलश पूजन किया गया। कार्यक्रम में साधु संत के अलावा सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
शोभा यात्रा श्री राम जानकी मंदिर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर मुख्य बाजार शर्मा होटल टोंक रोड होते हुए बरवाड़ा बस स्टैंड पहुंची और आंबेडकर सर्किल पर समापन किया गया। जगह-जगह विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत विकास परिषद सहित कई संगठनों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विदित रहे 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने वाली है। जिसके लिए अयोध्या में पूजित अक्षत आए हैं। वहीं, भगवान राम मंदिर का चित्र और विशेष पत्रक आया है। जिसे हर घर में लेकर जाना है। इन्हें एक से सात जनवरी में तक बांटा जाएंगे।