पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News: Main Accused Arrested in Minor Assault Case After Police Scanned 220 CCTV Footages

Alwar News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 220 CCTV फुटेज खंगालने के बाद पकड़ा गया बदमाश

Sat, 27 Jun 2026 08:51 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2026 08:51 PM IST
सार

नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। मुख्य आरोपी के साथ उसे शरण देने वाले एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Alwar News: Main Accused Arrested in Minor Assault Case After Police Scanned 220 CCTV Footages
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की राजगढ़ थाना पुलिस, डीएसटी, सदर थाना और टहला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को शरण देने वाले उसके एक सहयोगी को भी दबोच लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार 24 घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान 220 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी राहुल मीना, निवासी करनावर, बसवा (दौसा), जो पेशे से टैक्सी चालक है, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे शरण देने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी तक पहुंचने में डीएसटी के कांस्टेबल मुरारीलाल की विशेष भूमिका रही। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'राम राज्य में इष्ट का नाम लिखना भी गुनाह?': अब किस पर भड़क उठे विधायक रविंद्र भाटी; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार टहला थाना में वर्ष 2026 के मुकदमा संख्या 144/2026 के तहत नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद पीड़िता के बीएनएसएस की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराए गए तथा मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामले की जांच राजगढ़ वृत्ताधिकारी द्वारा की जा रही है।

घटनास्थल का निरीक्षण एफएसएल टीम, एमओबी टीम और डॉग स्क्वायड ने किया। आरोपी की तलाश के लिए राजगढ़ और थानागाजी वृत्ताधिकारी के नेतृत्व में डीएसटी, तकनीकी टीम और विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश (आईपीएस) ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने गठित टीमों को मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed