{"_id":"68d1477c39303a8b3d04b4dc","slug":"alwar-news-minor-girl-consumes-poison-while-visiting-family-s-farm-dies-during-treatment-family-in-turmoil-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: नाबालिग लड़की ने परिजनों के खेत पर जाते ही खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: नाबालिग लड़की ने परिजनों के खेत पर जाते ही खाया जहर, इलाज के दौरान मौत; परिजनों में कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 22 Sep 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Alwar News: अलवर में एक नाबालिग लड़की ने घर में अकेला होने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नाबालिग लड़की ने जहर खाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलवर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय बालिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बालिका का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Trending Videos
घर में अकेली थी बालिका, खेत पर थे परिजन
घटना के समय बालिका घर पर अकेली थी। परिजन बाजरा कटाई के बाद खेतों पर ही रुके हुए थे। इसी दौरान बालिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी कम उम्र और अचानक हुई मौत से गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics: ज्योति मिर्धा ने विधायक डांगा को रस्सा कशी में हराया, झाड़ू लगाकर दिया राजनीतिक संदेश
कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने कोई ठोस कारण सामने नहीं रखा है और न ही किसी तरह की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे कोई न कोई वजह अवश्य होगी, जिसकी जांच की जा रही है।
आस-पड़ोस से भी की जा रही पूछताछ
पुलिस ग्रामीणों और आस-पड़ोस के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। बताया जा रहा है कि बालिका कल तक बिल्कुल सामान्य और खुश थी, लेकिन अचानक देर रात जहरीला पदार्थ खाने के उसके कदम ने सबको स्तब्ध कर दिया। अभी तक जांच में कोई विशेष सफलता नहीं मिली है और पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें- Jodhpur News: जीएसटी कम होने से इस फेस्टिव सीजन बाजारों की रौनक बढ़ने के आसार, जनता के हाथ बचेगा पैसा