{"_id":"68d8cda40926b0f71a05df68","slug":"city-police-arrested-47-people-involved-alwar-news-c-1-1-noi1339-3457171-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाजी में लिप्त 47 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टेबाजी में लिप्त 47 लोग गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार
अलवर कोतवाली पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जगहों पर छापेमारी कर 47 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 89,585 रुपये बरामद किए गए। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसमें देरी के कारण तीन जांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया।
अलवर पुलिस की कार्रवाई से सट्टेबाजों में मचा भगदड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने बीती रात सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एडिशनल एसपी शरण कांबले के निर्देशन में अंजाम दी गई। पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों से करीब 89,585 रुपये बरामद किए गए, जिनका उपयोग वे सट्टेबाजी और खाईवाली में कर रहे थे। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन देरी से पेश करने के कारण कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए कोतवाली थाना के तीन जांच अधिकारियों को नोटिस जारी किया और उन्हें अगली बार हाजिर होने का निर्देश दिया।
ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन में MP-महाराष्ट्र से चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोटा रेल मंडल के यात्रियों को मिलेगा फायदा
आरोपियों के परिजनों ने कोर्ट परिसर के बाहर विरोध जताया और दावा किया कि कुछ लोगों को बिना किसी अपराध के फंसाया गया। बताया गया कि इनमें कुछ लोग ड्यूटी से लौट रहे थे, कुछ नवरात्र का सामान खरीद रहे थे और कुछ अपने घर के सामान लेने जा रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है, जिन्हें 3 अक्टूबर को पुनः कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई शहर में सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। चार जगहों पर एक साथ छापे मारे जाने और सैतालिस लोगों की गिरफ्तारी के बाद शहर में सट्टे के कारोबार में हड़कंप मच गया। कई लोग भागने में सफल नहीं हो सके और पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
Trending Videos