{"_id":"69c6acf2d1b28d690001f527","slug":"rajasthan-speed-havoc-out-of-control-car-runs-over-several-people-in-alwar-biker-dies-two-others-injured-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ने बरपाया कहर: अलवर में बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचला, बाइक सवार की मौत; दो अन्य घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ने बरपाया कहर: अलवर में बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचला, बाइक सवार की मौत; दो अन्य घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Alwar News: अलवर के बहाला स्टैंड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना में अन्य दो राहगीर घायल हो गए। आरोपी चालक फरार है, पुलिस ने नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अलवर जिले के बगड़ तिराहे थाना क्षेत्र स्थित बहाला स्टैंड पर तेज रफ्तार कार ने गंभीर हादसा कर दिया। जानकारी के अनुसार, करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही कार ने सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।
Trending Videos
भीषण टक्कर से मौके पर हुई मौत
टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक सवार युवक करीब 150 फीट दूर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक भी काफी दूरी तक घिसटती हुई चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना ने आसपास मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो राहगीर भी चपेट में आए
हादसे के समय सड़क पार कर रहे दो अन्य युवक भी कार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है।
पढ़ें- सरकारी कार्यालयों को फिर बम से उड़ाने की धमकी: जैसलमेर, अलवर और दौसा में मचा हड़कंप; जांच में क्या मिला?
चालक फरार, पुलिस की तलाश जारी
घटना के बाद कार चालक को भी हल्की चोटें आईं, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बगड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और कार की तलाश शुरू कर दी है।
नाकाबंदी कर जांच तेज
पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ने के लिए इलाके में कड़ी नाकाबंदी करवाई है। साथ ही पूरे मामले की जांच जारी है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन