सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The remand of the accused of attacking the driver and conductor of the Volvo bus has been extended.

Kangra News: वोल्वो बस के चालक-परिचालक पर हमला करने के आरोपियों का रिमांड बढ़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 07:36 AM IST
विज्ञापन
The remand of the accused of attacking the driver and conductor of the Volvo bus has been extended.
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। बैरघट्टा में वोल्वो बस के चालक-परिचालक पर चाकू से हमला करने के तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें न्यायालय में तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद पेश किया गया, जहां पर अदालत ने उनका 5 दिन का रिमांड और बढ़ाया है।
Trending Videos

उल्लेखनीय है कि अब तक आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे अपने निजी काम से शिमला घूमने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस चालक हमारी गाड़ी को पास नहीं दे रहे थे, जिस कारण हमारी आपस में कहासुनी हो गई और बहस मारपीट में बदल गई। उन्होंने कबूल किया है कि शराब के नशे में ही यह सारी घटना हुई है। वहीं, थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनका 5 दिन का और रिमांड बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से दवाइयों, पिस्तौल सहित अन्य पकड़े गए सामान के बारे में पूछताछ कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed