{"_id":"69da5c4d25d7e907ee05823b","slug":"dal-lake-beautification-work-on-hold-poclain-machine-stuck-in-silt-for-10-days-kangra-news-c-95-1-ssml1008-229238-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डल झील सौंदर्यीकरण पर ब्रेक, 10 दिन से गाद में फंसी पोकलेन मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डल झील सौंदर्यीकरण पर ब्रेक, 10 दिन से गाद में फंसी पोकलेन मशीन
विज्ञापन
नड्डी स्थित डल झील की गाद में फंसी पोकलेन मशीन। स्रोत: अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला पड़ताल...
नड्डी की झील में सफाई कार्य ठप, आठ माह से सूखी झील से पर्यटन कारोबार प्रभावित
झील में जाम है पोकलेन मशीन, झील के कार्य में पहले ही हो चुकी है काफी देरी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी नड्डी स्थित प्रसिद्ध डल झील के सौंदर्यीकरण कार्य पर इन दिनों ब्रेक लग गया है। झील से गाद निकालने के लिए उतारी गई पोकलेन मशीन पिछले 10 दिनों से दलदल में फंसी हुई है, जिसके चलते पूरा काम ठप पड़ा है।
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से झील के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। गाद हटाने के उद्देश्य से मशीन को झील की सतह पर उतारा गया था, लेकिन अधिक गाद होने के कारण वह स्वयं ही उसमें धंस गई। लगातार प्रयासों के बावजूद अब तक मशीन को बाहर नहीं निकाला जा सका है।
सौंदर्यीकरण योजना के तहत झील में क्रेटवर्क, आरती के लिए विशेष घाट और सेल्फी प्वाइंट का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि पानी के रिसाव को रोकने का कार्य पूरा कर लिया गया है। गाद निकालने के लिए झील के सभी निकासी द्वार खोल दिए गए थे, जिसके कारण झील पिछले करीब आठ माह से सूखी पड़ी है।
झील सूखने से स्थानीय पर्यटन कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा और राहुल ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देरी के कारण पर्यटन सीजन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द मशीन को बाहर निकालकर झील की सफाई और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा किया जाए।
कोट्स:
डल झील के सौंदर्यीकरण का कार्य हमारी प्राथमिकता है। मशीन के फंसने से कुछ तकनीकी दिक्कतें आई हैं, जिन्हें दूर कर कार्य को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के प्रयास जारी हैं।
-अभिनीत कात्यायन, बीडीओ, धर्मशाला
-- -
Trending Videos