सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Weekend brings relief, Dharamshala hotel occupancy reaches 70%

Kangra News: वीकेंड ने दी राहत, धर्मशाला में होटल ऑक्यूपेंसी 70% तक पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 08:08 AM IST
विज्ञापन
Weekend brings relief, Dharamshala hotel occupancy reaches 70%
विज्ञापन
वैसाखी और पर्यटन सीजन की शुरुआत से कारोबार में और तेजी की उम्मीद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में होटल कारोबार के लिए यह सप्ताह राहत भरा साबित हुआ है। वीकेंड के चलते निजी होटलों में 60 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जिससे होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।

होटल कारोबार से जुड़े लोगों के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने वीकेंड पर धर्मशाला का रुख किया। इससे स्थानीय पर्यटन उद्योग को मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में बैसाखी के पर्व के चलते भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अगले तीन-चार दिनों तक छुट्टियों का सिलसिला जारी रहने से होटल कारोबार में और तेजी आ सकती है।

इसके अलावा, 15 अप्रैल से आधिकारिक तौर पर पर्यटन सीजन की शुरुआत भी होने जा रही है। ऐसे में कारोबारियों को उम्मीद है कि अब ऑक्यूपेंसी में लगातार बढ़ोतरी होगी।

स्मार्ट सिटी होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि वीकेंड पर होटल बुकिंग 60-70 फीसदी तक पहुंची है और आगामी छुट्टियों के चलते यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed