सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road will be built as soon as land and NOC are available: Goma

जमीन और एनओसी मिलते ही बनेगी सड़क : गोमा

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 12 Apr 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
Road will be built as soon as land and NOC are available: Goma
विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए मंत्री यादविंद्र गोमास्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
दुर्गा भवानी मेले के समापन पर घोषणाएं, सड़क, खेल मैदान और शेड निर्माण का दिया आश्वासन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचरुखी (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने ग्राम पंचायत मकोल में आयोजित चार दिवसीय दुर्गा भवानी मेला भंबेड के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
उन्होंने कहा कि स्थानीय मेले और त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, जो समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से जहां संस्कृति का संरक्षण होता है, वहीं स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने किल्ली-लडग़लु संपर्क मार्ग के उन्नयन और सुधार के लिए नाबार्ड के तहत करीब 6 करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर आश्वासन दिया कि भंबेड गांव में जमीन उपलब्ध होने और एनओसी मिलते ही नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इसके अलावा उन्होंने खेल मैदान के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होने पर धनराशि स्वीकृत करने और मेले के आयोजन स्थल पर शेड बनाने के लिए बजट देने की घोषणा की।
मंत्री ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को 31 हजार रुपये देने की घोषणा की और वॉलीबाल व कबड्डी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed