{"_id":"69da6009cdf647b2a00c2b2f","slug":"inauguration-and-foundation-stone-laying-of-development-works-worth-rs-6947-lakh-in-palampur-kangra-news-c-95-1-ssml1021-229236-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में 69.47 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में 69.47 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 12 Apr 2026 08:20 AM IST
विज्ञापन
भरमात मे सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते हुए विधायक आशीष बुटेलस्त्रोत एपीआरओ
विज्ञापन
विधायक आशीष बुटेल बोले-सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध कर रही विकास
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। विधायक आशीष बुटेल ने नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 3 और 15 में 69 लाख 47 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान केसर बाग कॉलोनी में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क एवं ओपन जिम का शिलान्यास किया गया। वहीं कॉलोनी में 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों का लोकार्पण भी किया गया।
इसके अलावा मुख्य सड़क से कॉलोनी तक 6 लाख रुपये की लागत से बने संपर्क मार्ग का भी उद्घाटन किया गया। वार्ड नंबर 15 भरमात में लगभग 18 लाख 47 हजार रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केसर बाग क्षेत्र में पार्क निर्माण, सड़कों का सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भरमात में बना सामुदायिक भवन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में काम करेगा। इस मौके पर नगर निगम के महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राजकुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending Videos