सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A lemonade seller set himself on fire after the municipal staff removed his cart

Bhopal: ठेला लगाने वाले युवक ने अतिक्रमण हटाने का किया विरोध, खुद को लगाई आग; क्या उल्टा पड़ा निगम का ये कदम?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल के 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक ठेला संचालक ने खुद को आग लगा ली। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस बीच व्यापारियों ने निगम के अफसरों को लेकर जो बात कही वो काफी महत्वपूर्ण है। चलिए जानते हैं ऐसा क्या कहा है?

A lemonade seller set himself on fire after the municipal staff removed his cart
घायल ठेला संचालक।
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल नगर निगम का अमला अतिक्रमण हटाने के लिए दस नंबर मार्केट पहुंचा। दल ने जैसे ही एक नींबू पानी लगाने वाले का ठेला हटाने की कोशिश की तो दुकान चलाने वाले युवक ने खुद को आग लगा ली। अचानक घटे इस घटनाक्रम से हड़कंप मच गया। आसपास खड़े लोग तुरंत ही सक्रिय हुए। आग को बुझा दिया।
Trending Videos


दुकानदार नींबू पानी का ठेला लगा रहा था
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए 10 नंबर मार्केट पहुंची थी। अतिक्रमण प्रभारी श्रृष्टि भदौरिया व उनकी टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक दुकानदार ने नाराजगी जताते हुए खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। संबंधित दुकानदार नींबू पानी का ठेला लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच व्यापारियों आक्रोश देखने को मिला
निगम की टीम पिछले 10 दिन से ठेला हटाने के लिए बोल चुकी थी। इस इलाके में पार्किंग एरिया में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाता है। कई बार यहां कार्रवाई हो चुकी है। लेकिन टीम पर दवाब बनाने के लिए दुकानदार ने यह सब किया है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, व्यापारियों में आक्रोश देखने को मिला।

ये भी पढ़ें- चंबल में रेत माफियाओं का खूनी खेल: 15 साल में 35 से ज्यादा हत्याएं, छह अफसर भी बने शिकार; खौफनाक ये कहानियां

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि कार्रवाई केवल कुछ दुकानों को चिन्हित कर की जा रही है। जिससे पक्षपात के आरोप लग रहे हैं। आग लगाने से व्यापारी के कपड़े भी जल गए। दुकानदार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत हबीबगंज थाने में नहीं की है I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed