सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Speeding Pickup Rams Into Jugaad, One Dead, Five Injured While Heading to Bharthari Fair

Alwar News: तेज रफ्तार पिकअप ने जुगाड़ को मारी टक्कर, एक की मौत, 5 घायल, भर्तृहरि मेले में जाते समय हुआ हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 31 Aug 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
सार

जुगाड़ में बैठकर भर्तृहरि बाबा के मेले में जा रहे लोगों के वाहन को पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Alwar News: Speeding Pickup Rams Into Jugaad, One Dead, Five Injured While Heading to Bharthari Fair
मालाखेड़ा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को पिकअप और जुगाड़ वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शिव रिसोर्ट के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुई, जब पीछे से आ रही पिकअप ने तेज गति और लापरवाही से जुगाड़ को टक्कर मार दी।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार करौली जिले के लालारामपुरा निवासी 46 वर्षीय महेंद्र जाटव अपने गांव के करीब एक दर्जन लोगों के साथ भर्तृहरि बाबा के मेले में दर्शन करने जा रहे थे। सभी लोग जुगाड़ वाहन में सवार थे। इसी दौरान मालाखेड़ा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से वाहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बामनवास में आकाशीय बिजली की चपेट में आया परिवार, एक किशोरी की मौत, आठ घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे की ओर बैठे महेंद्र जाटव को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तुरंत मालाखेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत के चलते अलवर रैफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें मालाखेड़ा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिकअप चालक हादसे के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस ने जुगाड़ वाहनों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई है, क्योंकि इनका कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होता और ये अवैध रूप से सड़कों पर संचालित किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed