सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Tigress 2302 spotted with two cubs in Sariska,

खुशखबरी : सरिस्का टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघों का कुनबा, लगा अर्धशतक (50), शावकों के साथ दिखी बाघिन एसटी 2302

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Sariska Tiger Reserve Alwar : सरिस्का टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या 50 हो गई है। बाघिन ST-2302 पहली बार अपने दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में नजर आई, जिससे अभयारण्य की ऐतिहासिक सफलता पर मुहर लगी है।

Tigress 2302 spotted with two cubs in Sariska,
सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या हुई 50। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिज़र्व में बाघों की संख्या अब 50 तक पहुंच गई है। बाघिन ST-2302, जो पहले एक शावक के साथ दिखी थी, अब अपने दोनों शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। 16 सितंबर को यह बाघिन एक शावक के साथ कैमरा ट्रैप में दिखाई दी थी। उस समय अनुमान लगाया जा रहा था कि इसके और भी शावक हो सकते हैं। 19 सितंबर को बाला किला मार्ग पर काम कर रहे मजदूरों ने भी बाघिन को दो शावकों के साथ देखने का दावा किया था, लेकिन प्रमाण नहीं मिल पाए थे। अंततः रविवार को कैमरा ट्रैप में बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ दिखी, जिससे इसकी पुष्टि हो गई।

Trending Videos

खास बात यह है कि बाघिन ST-2302 ने पहली बार दो शावकों को जन्म दिया है।

सरिस्का की ऐतिहासिक सफलता
वर्ष 2004 में सरिस्का से बाघ पूरी तरह समाप्त हो गए थे। शिकारियों की वजह से यहां बाघों का नामोनिशान मिट गया था। इसके बाद 2008 में यहां तीन बाघ-बाघिनों को लाकर पुनर्वास की शुरुआत की गई। 17 वर्षों की इस यात्रा में सरिस्का में अब बाघों की संख्या 50 हो गई है। इनमें 11 बाघ, 18 बाघिनें और 21 शावक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खांसी के सिरप का खौफ: सीकर में बच्चे की मौत, जयपुर में भी बिगड़ी बच्चों की तबीयत, ड्रग कंट्रोलर ने रोकी सप्लाई

नवरात्र मेला और सुरक्षा अपील
बाघिन ST-2302 कैमरा ट्रैप में करणी माता मंदिर, बाला किला के पास अपने दोनों शावकों के साथ दिखी। यह इलाका बफर ज़ोन में आता है। इस समय बाला किला में नवरात्र मेला चल रहा है, जहां रोज़ हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

वन मंत्री संजय शर्मा और वन विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अनावश्यक आवाजाही, शोर-शराबा और भीड़भाड़ से बचें, ताकि बाघिन और उसके शावकों को कोई परेशानी न हो। साथ ही यह भी अनुरोध किया गया है कि लोग कच्चे रास्तों पर न जाएं, क्योंकि इससे उनका सामना बाघिन से हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed