{"_id":"68940ee1e6a4703267081f5e","slug":"two-habitual-criminals-who-stole-electricity-transformers-were-caught-alwar-news-c-1-1-noi1339-3257646-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में दो शातिर गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा गांवों में की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में दो शातिर गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा गांवों में की थी वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार
जिले के राजगढ़ क्षेत्र के गांवों में लगे कृषि ट्रांसफार्मर चोरी किए जाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन अपराधियों ने एक दर्जन से भी ज्यादा गांवों में ट्रांसफार्मर चोरी की बात कबूली है।
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
जिले की राजगढ़ थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजगढ़ क्षेत्र के गांव बुचपुरी में लगे कृषि ट्रांसफार्मर को चोरी कर लिया था। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता द्वारा थाना राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: Jalore News: वेतन नहीं मिलने से नाराज एआई टेक्नीशियनों ट्रस्ट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने धारासिंह उर्फ पोला (निवासी ग्राम कलेशान) और प्रह्लाद उर्फ मोटा (निवासी ग्राम बबेली) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी राजगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बुचपुरी, आंधवाड़ी, नांगल धरमु (थाना राजगढ़), निमला (थाना टहला), और बढियाल (थाना बेजूपाड़ा, जिला दौसा) सहित कई गांवों से ट्रांसफार्मर चोरी करने की बात कबूली है।
पुलिस ने आरोपियों से बुचपुरी से चुराया गया ट्रांसफार्मर और एक संडासी बरामद कर ली है। फिलहाल दोनों से आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस का प्रयास है कि अन्य गांवों से चोरी हुए ट्रांसफार्मर भी बरामद किए जा सकें। अब दोनों अपराधियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों की भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी अब तक करीब एक दर्जन गांवों से ट्रांसफार्मर चोरी कर चुके हैं।