{"_id":"68c7aa13e8444337170ff787","slug":"vaishali-nagar-police-arrested-three-people-for-online-cyber-fraud-alwar-news-c-1-1-noi1339-3407011-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाली गैंग का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाली गैंग का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
वैशाली नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। आरोपियों की गाड़ी से करीब 1 लाख 58 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।
साइबर फ्रॉड
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शहर की वैशाली नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो पुलिस के घोषित हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आलिम पुत्र खेर मोहम्मद, साजिद पुत्र अमीना और जावेद पुत्र समयदीन खान शामिल हैं। ये सभी नांगला बन्जीरका के निवासी हैं। गैंग का मुख्य सरगना बरकत अली निवासी हेबतका, थाना पहाड़ी, जिला डीग है, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
Trending Videos
वैशाली नगर थाना इंचार्ज गुरुदत्त सैनी ने बताया कि रविवार शाम को सूचना मिली थी कि सूर्यनगर में तीन लोग थार गाड़ी में घूम रहे हैं। ये लोग साइबर ठगों से संपर्क करने पहुंचे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर वे भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़े जाने के बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी में 1 लाख 58 हजार रुपये बरामद किए। आरोपियों ने इस राशि के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिस पर पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे साइबर ठगों को बैंक अकाउंट खरीदने और बेचने में मदद करते थे।
ये भी पढ़ें: Alwar News: रोडवेज कर्मचारियों का 26 दिन से चल रहा धरना समाप्त, वन मंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया
गौरतलब है कि गैंग के सरगना बरकत अली को 4 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। उसकी जांच में उसके खातों से 19 करोड़ रुपये के ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का पता चला था। जिस गाड़ी से रुपये बरामद कर आरोपियों को पकड़ा गया है वह हिस्ट्रीशीटर आलिम के भाई की है और इसका उपयोग आलिम ही करता था।
पुलिस ने बताया कि आलिम और साजिद थाना बगदमेंव के हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ मारपीट, धमकी और लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल आरोपियों की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्य भी पकड़े जा सकें।