सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Balotra News ›   Sadhvi Prem Baisa Mortal Remains Reach Ancestral Village in Rajasthan News in Hindi

साध्वी प्रेम बाईसा: पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, अनुयायियों ने किए अंतिम दर्शन, उमड़ी भीड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: बालोतरा ब्यूरो Updated Fri, 30 Jan 2026 02:24 PM IST
विज्ञापन
सार

कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा को अंतिम विदाई दी गई। परेऊ गांव में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां पहुंचे उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने अंतिम दर्शन किए। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Sadhvi Prem Baisa  Mortal Remains Reach Ancestral Village in Rajasthan News in Hindi
साध्वी के अंतिम दर्शनों को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा को शुक्रवार को बालोतरा में स्थित उनके आश्रम परिसर में समाधि दी गई।  बुधवार शाम जोधपुर के एक निजी अस्पताल में उनके निधन के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। साध्वी की असामयिक मृत्यु ने उनके अनुयायियों को गहरे सदमे में डाल दिया है और कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

Trending Videos




गुरुवार देर शाम साध्वी प्रेम बाईसा की पार्थिव देह जोधपुर से उनके पैतृक गांव परेऊ (बालोतरा) लाई गई। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, श्रद्धालुओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियों से लेकर आश्रम परिसर तक शोकाकुल वातावरण नजर आया। इस दौरान साध्वी के पिता भावुक होकर रो पड़े, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथित सुसाइड नोट से बढ़ी संवेदनशीलता
मौत के लगभग चार घंटे बाद एक कथित सुसाइड नोट सामने आने से मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। इसके बाद साध्वी की मृत्यु को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं साध्वी के पिता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण उनकी बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इन आरोपों के बाद साध्वी की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। समर्थकों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पैतृक गांव परेऊ में अंतिम संस्कार
साध्वी प्रेम बाईसा का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव परेऊ में किया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके आश्रम परिसर में समाधि दी जाएगी। समाधि स्थल को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। वहां ज्योत जलाई गई है और धार्मिक वातावरण बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: साध्वी की मौत पर ये सवाल बरकरार; कल आएगी पीएम रिपोर्ट, जानें क्या बोले मंत्री बेढ़म

समाधि स्थल पर बड़ी संख्या में साधु-संत, श्रद्धालु और अनुयायी मौजूद हैं। लगातार भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार किया जा रहा है। साध्वी को अंतिम विदाई देने के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी संत और श्रद्धालु परेऊ पहुंच रहे हैं।

अंतिम दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर
साध्वी की पार्थिव देह को भक्तों और समर्थकों के अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में रखा गया है। दर्शन के दौरान श्रद्धालु भावुक नजर आए और साध्वी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कई लोगों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।

धार्मिक जगत में शोक की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed