{"_id":"6a49fa1894660edd930b1087","slug":"accused-of-cheating-in-the-name-of-marriage-and-demanding-five-lakh-rupees-four-people-including-the-wife-have-been-named-banswara-news-c-1-1-noi1402-4468641-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पांच लाख दो वर्ना जेल जाओ, शादी के बाद पत्नी ने दी ऐसी धमकी कि पति को भागना पड़ा कोर्ट; चार पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पांच लाख दो वर्ना जेल जाओ, शादी के बाद पत्नी ने दी ऐसी धमकी कि पति को भागना पड़ा कोर्ट; चार पर FIR
Sun, 05 Jul 2026 01:02 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:02 PM IST
सार
बांसवाड़ा में एक युवक ने पत्नी, सास, ससुर और साली पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, पांच लाख रुपये की मांग, जेवरात और नकदी लेकर मायके जाने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना बांसवाड़ा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांसवाड़ा जिले में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी, रुपयों की मांग, जेवरात और नकदी लेकर घर छोड़ने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने पत्नी, ससुर, सास और साली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शहर की मोहन कॉलोनी निवासी वेदांक पंड्या ने रिपोर्ट में बताया कि उनका विवाह 29 नवंबर 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से प्रतापगढ़ के खेरादी मोहल्ला निवासी प्रियंका शर्मा के साथ हुआ था।
'विवाह से पहले मांगे गए थे एक लाख रुपये'
शिकायत के अनुसार, विवाह से पहले प्रियंका के पिता गजेंद्र शर्मा ने शादी कराने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि यह राशि वेदांक के पिता ने दी। परिवाद में यह भी कहा गया है कि विवाह का पूरा खर्च भी युवक के परिवार ने उठाया और सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य मांगें पूरी की गईं। कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये खर्च होने का दावा किया गया है।
शादी के बाद पांच लाख रुपये मांगने का आरोप
परिवाद में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद पत्नी और उसके परिजनों ने पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर पूरे परिवार को दहेज प्रकरण में फंसाने और आत्महत्या कर झूठे मुकदमे में उलझाने की धमकियां दी गईं। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी का व्यवहार परिवार के प्रति सामान्य नहीं था और वह अक्सर मायके चली जाती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोटा में फूटा किसानों का गुस्सा: 'सूख रही धान की फसल, तुरंत छोड़ो नहरों का पानी'; प्रशासन को अल्टीमेटम
जेवरात और 60 हजार रुपये लेकर चली गई
शिकायत के अनुसार, 9 अगस्त 2024 को प्रियंका बिना बताए मायके चली गई। आरोप है कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये नकद भी अपने साथ ले गई। इसके बाद भी कथित तौर पर पांच लाख रुपये की मांग और धमकियां जारी रहीं।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला
युवक ने बताया कि उसने इस संबंध में पहले कोतवाली थाना और पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना पुलिस ने प्रियंका शर्मा, गजेंद्र शर्मा, मीना शर्मा और अमीषा शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।