{"_id":"69f07abdb1bb595b8b0a22c1","slug":"tamatia-village-murder-case-banswara-axe-attack-12-named-fir-6-detained-police-investigation-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"टामटिया मर्डर केस: छह संदिग्ध हिरासत में, फरार आरोपियों के लिए दबिश जारी,गांव में शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टामटिया मर्डर केस: छह संदिग्ध हिरासत में, फरार आरोपियों के लिए दबिश जारी,गांव में शांति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार
बांसवाड़ा के मोटा गांव थाना के टामटिया गांव में युवक गोविंद की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद भारी तनाव फैल गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों में आगजनी और हिंसा भी हुई। अब पुलिस ने छह लोगों को हिरास में लिया है।
बांसवाड़ा में हत्या के बाद तनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बांसवाड़ा के टामटिया गांव में प्रेम संबंधों के कारण युवक की हत्या की गई। इसके बाद दो गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया फिर तनाव की स्थिति बनी। पुलिस ने गांव में तैनाती रखी हुई है। वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।
12 लोगों पर केस, 6 हिरासत में
मृतक के शव का बांसवाड़ा जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद मंगलवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने अंतिम संस्कार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा बल तैनात किया हुआ है। मृतक के पिता छगनलाल निनामा ने थाने में 12 लोगों के खिलाफ हत्या और हमले का मामला दर्ज कराया है। थाना अधिकारी रमेश पाटीदार ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर नानु उर्फ नानालाल, विजय, सुनिल, अनिल, रूपा, देवीलाल, गणेश, भरत, नरेश, हालिया, एक अन्य अनिल और हरीश डामोर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।
ये भी पढ़ें: Banswara News: हत्या के बाद भड़की हिंसा की आग में खंडहर हुए 30 घर, गांव में सन्नाटा पसरा, समझाइश में लगी पुलिस
हत्या की वजह और हिंसा
पुलिस के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मृतक की बहन और दूसरे पक्ष के युवक के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते रविवार रात झगड़ा बढ़ा और गोविंद की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों पर हमला कर दिया, जिसमें आगजनी भी हुई और मकान, अनाज और वाहन जला दिए गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस टीम पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया और गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। दमकल वाहनों को भी रोका गया, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए थे। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मामले में तेजी से कार्रवाई की गई है। 6 संदिग्ध हिरासत में हैं और गांव में शांति बनी हुई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X