सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Banswara News ›   Brother-in-law upset with sister in law illicit relationship killed lover and surrendered to police

Rajasthan: भाभी के अवैध संबंध से नाराज था देवर, युवक को उतारा मौत के घाट फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: बांसवाड़ा ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: डूंगरपुर के कोकापुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी युवक तिलेश पाटीदार की हत्या कर शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया गया। आरोपी दिनेश पाटीदार ने दो दिन बाद पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस मामले की गहन जांच  में जुटी है।
 

Brother-in-law upset with sister in law illicit relationship killed  lover and surrendered to police
हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम।
विज्ञापन

विस्तार

डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। पड़ोसी युवक दिनेश पाटीदार ने हत्या कर शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। वारदात के दो दिन बाद आरोपी ने रविवार को पुलिस थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे पुलिस भी एकबारगी सन्न रह गई। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है।

Trending Videos


आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि दिनेश पाटीदार ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पड़ोसी तिलेश पाटीदार की हत्या की है और शव को कालीघाटी में सड़क किनारे खाई में फेंक दिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस के सामने  आत्मसमर्पण भी किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बकरियों के चारा लेने गए युवक पर लेपर्ड ने किया हमला, बचने के लिए पशुपालक ने तेंदुए पर किया हमला 

हत्या के पीछे प्रेम संबंध का मामला 
आरोपी दिनेश पाटीदार ने बताया कि तिलेश पाटीदार की उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। इसी कारण उसने 6 फरवरी को तिलेश की हत्या की और शव को खाई में फेंक दिया। पुलिस ने घटना स्थल कालीघाटी पर जाकर शव बरामद किया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed