फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer: Collector Tina Dabi Grants Indian Citizenship to Four Pakistani Migrants, Faces Light Up with Joy

Barmer: कलेक्टर टीना डाबी ने चार पाक विस्थापितों को दी भारतीय नागरिकता, नागरिकता पाकर खिले चेहरे

Sat, 22 Feb 2025 08:15 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 08:15 AM IST
सार

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने चार पाक विस्थापितों को भारत की नागरिकता प्रदान की। ये विस्थापित लंबे समय से भारतीय नागरिकता की बाट जोह रहे थे। इससे पहले गणतंत्र दिवस से पूर्व दस विस्थापितों को नागरिकता प्रदान की गई थी।

विज्ञापन
Barmer: Collector Tina Dabi Grants Indian Citizenship to Four Pakistani Migrants, Faces Light Up with Joy
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को बाड़मेर में निवास कर रहे चार पाक विस्थापित भारतीय नागरिक बन गए। अब ये सभी एक आम भारतीय नागरिक की तरह जीवन की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। नागरिकता मिलने की खुशी में विस्थापित भावुक हो गए। इन्हें भारतीय नागरिकता देने में जिला कलेक्टर टीना डाबी की अहम भूमिका रही। नागरिकता मिलने पर इन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर भारत में जीवनयापन करने का भरोसा दिलाया। जिला कलेक्टर ने पाक विस्थापित गुड्डी बाई, जेतमाल सिंह, सवाई सिंह एवं लक्ष्मी बाई को भारतीय नागरिकता प्रदान की। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बाड़मेर में स्थाई वास के आधार पर निवास कर रहे अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के लंबित नागरिकता के आवेदनों के निस्तारण एवं भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय पर बाकयदा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में शेष रह गए विस्थापितों ने नागरिकता लेने को लेकर नियमों एवं प्रक्रिया की जानकारी ली और इसके लिए आवेदन करने में रुचि दिखाई। इससे पूर्व पिछले महीने गणतंत्र दिवस के दिनों में करीब दस पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता दी गई थी और इन सभी ने बतौर भारतीय नागरिक पहली मर्तबा गणतंत्र दिवस मनाया था और अपने घरों में उत्सवी माहौल के साथ तिरंगा फहराया था। 
विज्ञापन


सीसीए लागू होने के बाद वर्ष की शुरूआत से ही पाकिस्तान से आए विस्थापितों को भारतीय नागरिकता दिए जाने का सिलसिला तेज हो गया है। पहले पाक विस्थापितों ने गणतंत्र दिवस पर और अब फरवरी माह में जिला कलेक्टर की मौजूदगी में विशेष शिविर में नागरिकता प्राप्त की। जानकारों के अनुसार सीएए लागू होने के बाद विस्थापितों को भारतीय नागरिकता मिलने की प्रक्रिया में काफी सहूलियत मिली है, इससे पूर्व इसमें काफी पेंचिदगियां थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed