{"_id":"69e2ebcd1981b450650e8810","slug":"major-changes-in-the-security-arrangements-of-mla-ravindra-singh-bhati-except-for-the-pso-barmer-news-c-1-1-noi1403-4181049-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरण की लड़ाई पड़ी भारी? विधायक भाटी की सुरक्षा घटाई, चार की जगह सिर्फ एक गनमैन; बोले- ‘मेरी असली मालिक जनता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओरण की लड़ाई पड़ी भारी? विधायक भाटी की सुरक्षा घटाई, चार की जगह सिर्फ एक गनमैन; बोले- ‘मेरी असली मालिक जनता’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: बाड़मेर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में कटौती कर तीन अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है। अब उनकी सुरक्षा में केवल एक पीएसओ तैनात है। भाटी ने कहा कि सुरक्षा रहे या न रहे, वे जनता और ओरण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे।
विधायक रविन्द्रसिंह भाटी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा व्यवस्था में अचानक की गई कटौती ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पहले जहां उनकी सुरक्षा में पीएसओ सहित कुल चार सुरक्षाकर्मी तैनात थे, वहीं अब तीन अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को हटा लिया गया है और केवल एक पीएसओ ही उनकी सुरक्षा में तैनात है।
प्रशासन का अधिकार- भाटी
सुरक्षा में कटौती की पुष्टि करते हुए विधायक भाटी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से सूचना मिली कि उन्हें वापस पुलिस लाइन बुला लिया गया है। जब कारण पूछा गया तो बताया गया कि उनकी अतिरिक्त सुरक्षा हटा दी गई है। इस पर उन्होंने शांत भाव से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ठीक है, जो भी निर्णय लिया गया है, वह प्रशासन का अधिकार है।
भाटी ने ओरण मुद्दे पर मजबूती के साथ रखी बात
विधायक रविंद्र सिंह भाटी लंबे समय से गोचर भूमि, ओरण संरक्षण और सोलर कंपनियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। हाल ही में जयपुर में आयोजित ओरण संरक्षण आंदोलन में भी वे सक्रिय रूप से शामिल हुए थे और उन्होंने मंच से अपनी बात प्रमुखता से रखी थी। ऐसे में उनकी सुरक्षा व्यवस्था में अचानक की गई कमी को लेकर सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय- रविंद्र सिंह भाटी
सुरक्षा हटाए जाने को लेकर विधायक भाटी ने कहा कि चाहे सुरक्षा रहे या न रहे, वे जनता और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 'मेरी असली मालिक जनता है। जनता से जुड़ा कोई भी विषय होगा, तो मैं उसे पूरी मजबूती से उठाऊंगा। जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय, मैं कभी भी केवल सुरक्षा के भरोसे नहीं रहा।' उन्होंने आगे कहा कि अगर जनता के हितों के लिए संघर्ष करना पड़े और किसी भी प्रकार की कठिनाई या जोखिम उठाना पड़े, तो वे इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान पहले ही अंदेशा जताया था कि उन्हें मुकदमों, जेल या अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन वे अपने लोगों के लिए हर परिस्थिति में खड़े रहेंगे।
ये भी पढ़ें- बदला मौसम का मिजाज, कहीं ओले तो कहीं भीषण गर्मी; जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
सिर्फ एक गनमैन के भरोसे सुरक्षा
जानकारी के अनुसार, पहले विधायक की सुरक्षा में एक स्थायी पीएसओ और तीन अतिरिक्त पीएसओ तैनात थे। हाल ही में तीनों अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को वापस पुलिस लाइन बुला लिया गया है। ऐसे में अब विधायक की सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल एक गनमैन के भरोसे रह गई है।
Trending Videos