{"_id":"68371a14559b6c3c990ba4fb","slug":"rbse-10th-result-2025-vandana-from-border-district-barmer-scored-99-50-percent-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 10th Result 2025: सरहदी जिले बाड़मेर की वंदना ने किया कमाल, हासिल किए 99.50 प्रतिशत; परिजनों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 10th Result 2025: सरहदी जिले बाड़मेर की वंदना ने किया कमाल, हासिल किए 99.50 प्रतिशत; परिजनों में खुशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 28 May 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
RBSE 10th Result: वंदना बाड़मेर शहर के मयूर नोबल एकेडमी की छात्रा है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही वंदना का विद्यालय में फूल मलाई पहनकर भव्य स्वागत किया गया। परिणाम जारी होने के बाद से वंदना को लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
वंदना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड का रिजल्ट बुधवार शाम को घोषित हुआ। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजमेर बोर्ड से जुड़कर परिणाम जारी किया। सरहदी जिले बाड़मेर की होनहार बेटी वंदना चौधरी ने 99.50 फीसदी अंकों के साथ पूरे टॉप कर माता-पिता का नाम रोशन किया है। वंदना चौधरी ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
वंदना बाड़मेर शहर के मयूर नोबल एकेडमी की छात्रा है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही वंदना का विद्यालय में फूल मलाई पहनकर भव्य स्वागत किया गया। परिणाम जारी होने के बाद से वंदना को लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। वंदना ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के गुरुजनों को देते हुए कहा कि वह एक लक्ष्य के साथ प्रतिदिन 5 से 6 घंटे नियमित पढ़ाई करती थी ओर उम्मीद के अनुरूप परिणाम मिला है।
पढ़ें: दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, जैसलमेर की भावना ने हासिल किए 99.67 प्रतिशत
वंदना ने बताया कि उसके माता-पिता दोनों शिक्षक है। वंदना का कहना है कि उसने सोशल मीडिया के सदुपयोग करते हुए यूट्यूब पर पढ़ाई संबंधित वीडियो देखा थी। वंदना ने बताया कि उसका आगे चलकर सिविल सर्विसेज मे जाने का सपना है। इस लक्ष्य के साथ वह आगे अपनी पढ़ाई को जारी रखेंगे। वंदना का सपना सिविल सर्विसेज में जाना है और वह इसी लक्ष्य के साथ अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह कड़ी मेहनत करके अपने सपने को पूरा करना चाहती हैं और देश की सेवा करना चाहती हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन